साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स में बेटियां अव्वल
RANCHI : सीबीएसई की ओर से शनिवार को जारी 12वीं के नतीजे में झारखंड के स्कूलों का शानदार प्रदर्शन रहा है। इस बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ते हुए लड़कियों ने परचम लहराया है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में स्टेट टॉपर बनने का गौरव बेटियों ने हासिल किया है। साइंस में धनबाद की दीक्षा ने 98.6 परसेंट मार्क्स के साथ पूरे राज्य में अव्वल रही हैं, वहीं रामगढ़ की जागृति अग्रवाल ने 97.6 परसेंट मार्क्स के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। आर्ट्स में 97 परसेंट मार्क्स के साथ धनबाद की मानसी गुप्ता स्टेट टॉपर बनी हैं।
टॉपर्स में लड़कियों का दबदबासीबीएसई 12वीं के नतीजे इस मायने में खास हैं कि झारखंड के टॉपर्स में लड़कियों का दबदबा रहा है। साइंस के टॉप फाइव में छह लड़कियों ने जहां जगह बनाई है। इनमें भी पहले तीन पायदान पर लड़कियां ही हैं। कॉमर्स में भी पहले तीन स्थान पर कब्जा जमाते हुए छह लड़कियों ने टॉप फाइव में अपना नाम शुमार किया है। आर्ट्स के टॉप फाइव की लिस्ट पर तो पूरी तरह से लड़कियां ही काबिज हो गईं। इस तरह 12वीं का परिणाम हर लिहाज से लड़कियों को जश्न मनाने का मौका दिया है।
रांची-धनबाद सबसे आगे12 वीं के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट पर गौर फरमाएं तो झारखंड के टॉपर्स में रांची और धनबाद के स्टूडेंट्स सबसे आगे रहे हैं। साइंस में रांची के छह और धनबाद के चार स्टूडेंट्स का नाम टॉप फाइव में शुमार है, जबकि कॉमर्स के टॉप फाइव में रांची के तीन और धनबाद के पांच स्टूडेंट्स को जगह मिली है। आर्ट्स के टॉप फाइव की लिस्ट में रांची के तीन और धनबाद व बोकारो के एक-एक स्टूडेंट का नाम है।
- साइंस के स्टेट टॉपर रैंक नांम स्कूल मार्क्स (परसेंट में) 1 दीक्षा शर्मा राजकमल धनबाद 98.6 2 मुस्कान राजकमल धनबाद 98 2 गरिमा साहू डीपीएस, रांची 98 2. सिद्धांत डीपीएस, रांची 98 3. राहुल मुखर्जी डीपीएस धनबाद 97.6 3. दीक्षा चौधरी डीपीएस रांची 97.6 4. अर्चित सहाय डीपीएस रांची 97.2 5. निधि सिंह डीपीएस रांची 97 5 प्रणय राज डीपीएस रांची 97 5. अंजली सिंह डीपीएस धनबाद 97 ---------------- कॉमर्स के स्टेट टॉपर रैंक नांम स्कूल मार्क्स (परसेंट में) 1 जागृति अग्रवाल गुरुनानक स्कूल : 97.6 2. श्रेया चौधरी डीपीएस धनबाद 96.8 2. सृष्टि सरावगी डीपीएस, रांची 96.8 3. ट्विंकल मड़ोदिया डीपीएस धनबाद 96.4 3. आर्यन सिन्हा डीएवी कोयला नगर 96.4 4. पीयूष तिवारी राजकमल धनबाद 96.2 5. प्रिया अग्रवाल राजकमल धनबाद 965. समृद्धि सिंघानिया केरलि रांची 96
आर्ट्स के स्टेट टॉपर रैंक नांम स्कूल मार्क्स (परसेंट में) 1 मानसी गुप्ता डीपीएस, धनबाद 97 2 सोनाली चौहान चेन्मया मिशन बोकारो 96.8 3 अपूर्वा राय जेवीएम श्यामली रांची 95.2 4. तान्या श्री जेवीएम श्यामली 95 5. अनुष्का श्रीवास्तव जेवीएम श्यामली 94.4