होये जनम सुहेला वाहो वाहो गोबिंद...


रांची (ब्यूरो) । गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी में वैसाखी के उपलक्ष में विशेष दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी में शनिवार को वैसाखी के उपलक्ष में विशेष दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत रात 8.00 बजे स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल द्वारा देह शिवा वर मोहे ईहे शुभ करमन ते कबहूं न टरों शबद गायन से हुई.तत्पश्चात हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा खालसा अकाल पुरख की फौज परगटयो खालसा परमात्म की मौज एवं पीओ पाहुल खंड धार तथा होये जनम सुहेला, वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला शबद गायन किया गया।गुरबाणी से जोड़ा
दीवान में शिरकत करने विशेष तौर से टांडा, जालंधर से पहुंचे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई नवप्रीत सिंह एवं बीवी तरणप्रीत कौर ने सब परिवार चढ़ाया बेड़े दीन दयाल भरोसे तेरे एवं कर मिन्नत कर जोदड़ी मैं प्रभ मिलणे का चाउतथा रैणी रहे सो सिख मेरा ओ साहेब मैं उसका चेरा शब्द गायन कर श्रद्धालुओं को गुरबाणी से जोड़ा। श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुम वानामा एवं कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ विशेष दीवान की समाप्ति रात 11.45 बजे हुई.मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया। सभा द्वारा इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी चलाया गया। सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बताया कि कल का दीवान सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक सजाया जाएगा। मानवता का धर्म इस मौके पर गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी से मानवता का धर्म निभाते हुए अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है। सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने जानकारी दी कि दीवान में शामिल होने भाई नवप्रीत सिंह एवं बीवी तरणप्रीत कौर अपने जत्थे के साथ राजधानी एक्सप्रेस से आज सुबह 8.25 बजे रांची रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां गुरुनानक सेवक जत्था के सदस्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

Posted By: Inextlive