शहीद ठाकुर विश्वानाथ शाहदेव का शहादत दिवस आज


रांची (ब्यूरो) । अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव तत्कालीन बडक़ागढ़ (आज की पूर्वी रांची) के राजा थे। 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन में लगभग छह महीने तक अंग्रेजों को छोटानागपुर से खदेड़ कर भगा दिया था और रांची को स्वतंत्र घोषित कर दिया था। पूरे छोटानागपुर राज का शासन डोरंडा रांची से किया था। अंग्रेजी हुकूमत ने स्वतंत्रता आंदोलन के अगुआ होने के कारण 16 अप्रैैल 1858 को जिला स्कूल रांची के प्रांगण में एक पेड़ पर लटका कर फांसी दे दी थी। उनके हटिया गढ़ को भी चौबीस घंटे में तोप से उड़ा दिया था। उनकी पत्नी महारानी वानेश्वरी कुंवर अपने एक वर्ष के इकलौते पुत्र कपिल नाथ शाहदेव को लेकर अपने विश्वस्त सैनिकों के सहयोग से गुप्त वास में चली गई थीं। इस क्रम में जगन्नाथपुर मंदिर को भी बडक़ागढ़ रा'य के साथ अपने अधीन कर लिया था। अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की पत्नी महारानी वानेश्वरी कुंवर ने लड़ाई लडक़र जगन्नाथपुर मंदिर को अंग्रेजों से वापस हासिल किया था। कोर्ट में चल रहा है मामला


ऐसी बात आने पर आवेदक के तौर पर प्रवीरनाथ शाहदेव के द्वारा न्यायालय से प्रार्थना में संशोधन की मांग की गई कि ऐसी स्थिति में सरकारी दस्तावेजों में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के आवेदक प्रवीर नाथ शाहदेव एवं अन्य सभी प्रत्यक्ष उत्तराधिकारियों का नाम दर्ज कर दिया जाए। संशोधन उ'च न्यायालय के द्वारा स्वीकार कर लिया गया है, और बहुत जल्द अग्रेत्तर कार्रवाई की संभावना है। प्रवीरनाथ शाहदेव कहते हैैं कि शहीद परिजनों को भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। अब समय दूर नहीं, जब अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के परिजनों को 166 वर्षों से जारी अंग्रेजी सजा से स्थायी तौर पर मुक्ति मिल जाएगी।आज होगा कार्यक्रम का आयोजन

16 अप्रैल को 1857 भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेना नायक बडक़ागढ़ के राजा अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का 166वां शहादत दिवस है। इस अवसर पर अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में जिला प्रशासन रांची व झारखंड सेनानी कोष (गृह मंत्रालय झारखंड) के संयुक्त सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारम्परिक रूप से समारोह का आयोजन कर अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। समारोह में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के झारखंड के संदर्भ में अमर शहीदों के परिजन एक संगठित परिवार के रूप में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। समारोह का आयोजन अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव चौक सेक्टर तीन गोल चक्कर एचईसी धुर्वा में संपन्न होगा। समारोह का आयोजन दिन के दस बजे से प्रारंभ होगा, जिला प्रशासन रांची के निर्देशानुसार समारोह सादे रूप में आचार संहिता का पालन करते हुए किया जाएगा।

Posted By: Inextlive