ओडि़शा व हरियाणा के बीच विजेता टीम से होगी खिताबी भिड़ंत. सेमिफाइनल के पेनाल्टी शूट आउट में उत्तरप्रदेश को 2=1 गोल से हराया.


रांची (ब्यूरो)। 13वी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के सेमीफाइनल में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। वहीं, ओडि़सा व हरियाणा के बीच सेमिफाइनल मैच कल होना है, जो टीम विजयी होगी उसके साथ झारखंड की टीम की फाइनल में खिताबी भिड़ंत होगी।इनका रहा शानदार प्रदर्शन4 से 14 मई तक बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला, ओडि़शा में चल रही 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में शनिवार को झारखंड की टीम ने उत्तरप्रदेश को पेनाल्टी शूट आउट में 2=1से पराजित किया। झारखंड की गोलकीपर गंगी बारला ने पेनाल्टी शूट आउट के शानदार चार गोल रोककर झारखंड को फाइनल मैच में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। झारखंड टीम की ओर से पेनाल्टी शूटआउट में स्वीटी डुंगडुंग व जमुना कुमारी ने गोल दागे। वहीं, अनीशा केरकेट्टा और सलोनी नाग गोल करने में असफल रहीं।


इन्हें बुरी तरह हरा चुका है झारखंड

इससे पहले मैदानी खेल में दोनों ही टीम 02=02 गोल के बराबरी पर रहीं। जिसमें झारखंड की रोशनी आईड और जमुना कुमारी ने एक एक गोल किए। बता दें कि इससे पूर्व हॉकी झारखंड टीम हॉकी उत्तराखंड को 4=0, हॉकी पश्चिम बंगाल को 18=0 व हॉकी चंडीगढ़ को 11=0 गोल से पराजित कर चुकी है। बधाइयों का दौरझारखंड टीम के फाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक झारखंड सरकार सरोजनी लकड़ा, हॉकी झारखंड के महासचिव विजयशंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, असरिता लकड़ा, रजनीश कुमार सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Posted By: Inextlive