गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा विशेष दीवान सजाया गया. महान कीर्तनी जत्था भाई नवप्रीत सिंहजी व बीवी परणप्रीत कौर ने शबद गायन कर लोगों को गुरुवाणी से जोड़ा.


रांची(ब्यूरो)। कर किरपा तेरे गुण गांवां, राजन के राजा महाराजन के महाराजा तुम होशबद गायन से शुरुआत और फिर एक के बाद एक जालंधर से पहुंचे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई नवप्रीत सिंहजी एवं बीवी तरणप्रीत कौर ने ऐसा नाम निरंजन होए जे को मन जांड़े मन होए, सा धरती भई हरियावली जिथे मेरा सतगुरु बैठा आए, तुझ बिन अवर ना जांड़ा मेरे साहिबा गुण गांवां नित तेरेशबद गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा। मौका था गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा कृष्णा नगर में आयोजित 8वें महान गुरमत समागम के अंतिम दिन सजे भव्य दीवान का। दीवान की शुरुआत सुबह 10.30 बजे स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल द्वारा शबद गायन अंतर वसै ता हरि विसर ना जाईसे हुई।गुरु गोविंद सिंह ने दिया बलिदान


सत्संग सभा द्वारा भाई नवप्रीत सिंह जी एवं बीवी तरणप्रीत कौर को गुरु घर का सरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जीवेंदर सिंह जी ने कथवाचन करते हुए साध संगत को बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने मुगलों के अत्याचार से पीडि़त हिंदुओं की रक्षा के लिए अपने परिवार की बलिदानी दी इसलिए उन्हें सरबंश दानी कहा जाता है। समागम में हाजिरी भरने पहुंचे भाजपा से रांची लोकसभा के प्रत्याशी संजय सेठ एवं कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को सत्संग सभा द्वारा सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।प्रसाद वितरण गुरु घर की सेवा में विशेष योगदान के लिए नरेश पपनेजा, कुणाल चुचरा, जिम्मी अरोड़ा एवं रुद्र गिरधर को सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल एवं सचिव अर्जुन देव मिढा द्वारा गुरु घर का सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया.श्री आनंद साहिबजी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ विशेष दीवान की समाप्ति दोपहर 3.30 बजे हुई। मंच संचालन मनीष मिढा ने किया। सभा द्वारा इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी चलाया गया। गुरुघर के सेवक पवनजीत सिंह द्वारा कार्यक्रम का यूट्यूब के चैनल मेरे साहिब पर सीधा प्रसारण किया गया।ब्लड डोनेशन कैंपमौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में तीन महिला समेत कुल 50 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर के संचालन में गुरुनानक ब्लड बैंक के डॉ त्रिलोचन सिंह, खालिद, अनिल, राजन, प्रभा तथा जत्था के सूरज झंडई, रौनक ग्रोवर, पीयूष मिढा, करण अरोड़ा, जयंत मुंजाल, कशिश नागपाल, विनीत खत्री, जीत सिंह, अमन सचदेवा, इनिश काठपाल, संदीप पपनेजा, हर्षित बजाज, रौनित मुंजाल, यश घई की विशेष सक्रियता रही। इनका रहा सहयोग

सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने धन्यवाद ज्ञापन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, गुरुनानक सेवक जत्था, गुरुद्वारा भवन कमिटी, गुरुनानक बाल मंदिर स्कूल कमिटी, राधा कृष्ण मंदिर कमिटी, स्त्री सत्संग सभा, माता गुजरी जत्था, लंगर कमिटी, जोड़ा सेवा कमिटी, गुरुद्वारा साहिब के सभी सेवादार, श्री शिव बारात केंद्रीय महा समिति पहाड़ी मंदिर, बहावलपुरी पंजाबी समाज, श्री शिव बारात आयोजन समिति इंद्रपुरी, सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा, विन्नी काठपाल, अपर बाजार उगाही जत्था, कृष्णा नगर कॉलोनी उगाही जत्था, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता, जीतू अरोड़ा, अश्विनी सुखीजा एवं समूह साध संगत का गुरमत समागम में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। गुरमत समागम में लंगर सेवा में अशोक गेरा, सुरेश मिढा, हरीश मिढा, नानक चंद अरोड़ा, राजकुमार सुखीजा, अनूप गिरधर, बिनोद सुखीजा तथा जोड़े की सेवा में बसंत काठपाल, प्रेम मिढा, पुरुषोत्तम सरदाना, गरिमा अरोड़ा, गीता मिढा, उर्वशी अरोड़ा, इंदु पपनेजा की विशेष भागीदारी रही।

Posted By: Inextlive