RANCHI : रांची में गर्मी के सारे रिकॉर्ड सोमवार को टूट गए। पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सिटी की न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आज से पहले इतना गर्म दिन 1 मई 1999 को रहा था। उस दिन का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

डालटनगंज सबसे गर्म शहर

गर्मी के मामले में अब तक रांची से आगे चल रहे जमशेदपुर में सोमवार को 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। झारखंड में सबसे ज्यादा गर्म डालटनगंज रहा। यहां का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बोकारो में 42.2 और चायबासा 42.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

गर्मी के इतिहास में रांची का यह सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 1 मई 1999 और 30 मई 1962 को सर्वोच्च अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन 15 मई को रांची का सर्वोच्च तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अल्ट्रा वॉयलेट रे एक्सट्रीम लेवल के पार

इस प्रचंड गर्मी का असर सिटी में साफ देखा गया। कई सड़कें दिन में खाली नजर आईं। लोग गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा रखकर बाहर निकले। शहर में पिछले तीन दिनों से अल्ट्रा वॉयलेट रेज भी एक्स्ट्रीम लेवल से ऊपर चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग लू की चपेट में भी आए हैं।

रांची में पिछले पांच दिनों का तापमान

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

10 मई - 38 - 23

11 मई - 41 - 26

12 मई - 39 - 24

13 मई - 42 - 27

14 मई - 42 - 25

Posted By: Inextlive