महिला दलाल ने कहा, पिता से 40 हजार में बेटी का किया था सौदा
RANCHI : रांची पुलिस ने यूपी के प्रतापगढ़ में इटकी थाना क्षेत्र के कुली गांव निवासी माखन महली की नाबालिग बेटी को बेचने के आरोप में गांव की महिला दलाल सरदारनी उर्फ कमली उर्फ गोदो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि माखन महली की दो बेटियों को वह अपने साथ ले गई थी। इसके एवज में माखन को 40 हजार रूपए दिए गए थे। माखन ने बताया कि उसे शराब पीने की लत है। इसलिए उसने दोनों बेटियों को इसलिए भेज दिया था कि ताकि वह वहां काम कर कुछ कमा सके। इधर, मंगलवार को महिला थाना पुलिस ने सदर हॉस्पिटल में पीडि़ता का मेडिकल कराया। फिलहाल उसे महिला थाने में ही रखा गया है।
परिजनों से मिले डीएसपीसिटी डीएसपी शंभू कुमार सिंह व बेड़ो डीएसपी अजीत कुमार मंगलवार को इटकी थाना क्षेत्र के कुली गांव में पीडि़ता के पिता माखन महली और उसकी बड़ी बहन से पूछताछ की। माखन की बड़ी बेटी ने बताया कि उसे भी यूपी ले जाया गया था। दलालों ने यहां उसे और उसकी बहन को अलग-अलग घरों में बेच दिया था.उसने पुलिस को बताया कि जिस जगह पर वह रहती थी, उसे वहां मारपीट करने के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया जाता था।
आरोपियों को दबोचने यूपी जाएगी पुलिस सिटी डीएसपी शंभु कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम प्रतापगढ़ जाएगी और आरोपियों को वहां गिरफ्तार करेगी। इधर, पीडि़ता का बयान रिकॉर्ड कर लिया गया है। पीडि़ता ने कहा उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। एक साल तक घर में रखा था कैद गांव की एक महिला गोदो देवी ने नाबालिग को यूपी के ललन के पास बेच दिया था। बेचे जाने के बाद उसे एक घर में एक साल तक कैद में रखा। उसे वहां सिगरेट से दागा जाता था। उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था। सेक्सुसल हासमेंट भी उसके साथ कई बार किया गया है। सिटी डीएसपी शंभू कुमार सिंह खुद उस पीडि़त का बयान लिया। बयान के आधार पर आरोपियों के विरूद्व कार्रवाई की गई।