अटल बिहारी वाजपेयी कथक सम्मान 2024 का हुआ आयोजन


रांची (ब्यूरो) । बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर कि ओर से जेल रोड स्थित दीपांजलि कथक केंद्र प्रांगण में स्व अटल बिहारी वाजपेई कथक सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें राजधानी रांची के 50 सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में स्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टियूशन के निदेशक डॉ सिद्धार्थ प्रकाश, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, दीपांजलि कथक केंद्र के निदेशक विपुल नायक,कथक कलाकार अंतरा दुबे,सिंधु बाला एव राहुल कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से युवा कथक कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मनोबल बढ़ाया जा रहा


इस अवसर पर सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देश के विकास के लिए युवा कलाकारों का मनोबल बढ़ाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं।प्रचानी सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए भी प्रधानमंत्री काफी अग्रसर हैं। इसी क्रम में झारखंड के युवा कथक कलाकारों ने अपनी मेहनत एवं कार्यकुशलता से झारखंड का नाम पूरे देश में रौशन कर रहे हंै।

उनकी मेहनत और प्रतिभा के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर कि ओर से युवा कथक कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में युवा कथक कलाकार एव उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive