श्री महावीर मंडल महानगर चुटिया का अस्त्र शस्त्र प्रतियोगिता


रांची (ब्यूरो) । श्री महावीर मंडल महानगर इंदिरा गांधी चौक चुटिया द्वारा अस्त्र शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 22 मंडलियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान अखाड़ों के साथ आए तासा पार्टी ढोल बजाकर खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ा रहे थे। वहीं दर्शकों में भी जोश भर रहे थे। प्रतियोगिता स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा के उपाय किए गए थे। विभिन्न टोले से अखाड़े के खिलाड़ी शस्त्र चालन में अपनी कला का हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। प्रतियोगिता में डंडा, तलवार, भाला, बरछा के एकल तथा सामूहिक खेल दिखाए गए। उर्जा का संचार


मुख्य अतिथि रोहित सिन्हा ने सभी जिलावासियों रामभक्तों से अपील किया कि सभी लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिना किसी आपसी विवाद के नशामुक्त होकर रामनवमी को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। सभी लोग सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए रामनवमी को सफल बनाने में बढ़ चढ़ कर भाग लें। भगवान राम और वीर हनुमान का जयघोष खिलाडिय़ों में उर्जा का संचार करता रहा। प्रतियोगिता सारी रात चली। निर्णायक मंडली के चयन के आधार पर खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। सुपर बंपर पुरस्कार

राज समिति इरगु टोली पहाड़ी मंदिर को सुपर बंपर पुरस्कार मिला, जिसमें हनुमान जी की 800 ग्राम चांदी की मूर्ति भेंट की गई। महावीर मंडल इमली टोला मेन रोड को बंपर पुरस्कार मिला। भुईया टोली, गाड़ी खाना को प्रथम पुरस्कार मिला। कडरू पुलटोली को द्वितीय पुरस्कार मिला। विजेताओं को कप, शील्ड एवं मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, उपाध्यक्ष राजकिशोर, विशिष्ट अतिथि निशांत राजा,चुटिया महावीर मंडल अध्यक्ष कृष्णा सहाय, उपाध्यक्ष संजीव महतो, आयोजन समिति अध्यक्ष कृष्णा साहू, सह मंत्री राहुल सिन्हा चंकी, मंटू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Posted By: Inextlive