99.99 परसेंटाइल लाकर बने झारखंड टॉपर


रांची (ब्यूरो)। एलए गार्डेन हाई स्कूल, लोअर चुटिया के पांच स्टूडेंट्स ने जेईई मेंस में 90 परसेंटाइल से अधिक लाकर स्कूल का मान बढ़ाया है। इसमें आयुष कुमार सिंह ने 99.99 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय के पुराने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। आयुष को फिजिक्स में 100, केमिस्ट्री में 99.97 एवं मैथ में 99.98 कुल अंक प्राप्त हुए। आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता - पिता और सभी गुरुजनो को दिया। आयुष ने कहा की उसका अगला फोकस जेई एडवांस्ड पर है और पूरी मेहनत के साथ उसकी तैयारी में लगे रहना है। ये हैैं टॉपर्स


स्कूल टॉपर लिस्ट में आयुष कुमार सिंह 99.99 परसेंटाइल, मोहित कुमार 98.52, रौशन कुमार मृणाल 97.41, वैभव मिश्रा 96.67 और अर्णव आदित्य 90.17 परसेंटाइल शामिल हैैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य टीके गुप्ता ने आयुष को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी। उन्होंने पूरे लगन से जेईई एडवांस की तैयारी में लगने और साथ ही साथ बोर्ड एग्जाम में भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रवि कुमार सिंह, विवेक कुमार सुमन, अमरेश सिंह ,आशीष कुमार आदि सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।न्यूटन क्लासेस के 198 छात्र

जेईई मेन 2023 की परीक्षा में न्यूटन क्लासेस के 198 छात्र छात्राओं ने सफलता अर्जित की है, जिसमें मनीष कुमार 99.4 परसेंटाइल, शुभम कुमार 99.3, अमित सिन्हा 99.1, विश्वदीप कुमार 98.2, रुद्राक्ष वर्मा 98.2, मोहित कुमार 97, सुप्रिया ङ्क्षसह 96.4, अरङ्क्षवद कुमार 94.3, रुद्राक्ष वर्मा 94.2, अरमान नीरज तिर्की 92.3 और मो अफान 91.4 परसेंटाइल के साथ सफल रहे।

Posted By: Inextlive