राजधानी में 20 करोड़ का कारोबार प्रभावित
RANCHI: ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर तमाम ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का व्यापक असर राजधानी रांची में देखने को मिला। सिटी में करीब 20 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ। पंडरा में खाद्यान्न से लदे करीब 200 ट्रक खाली नहीं हुए, सिटी के सभी ट्रांसपोर्ट दफ्तरों के शटर बंद पाए गये। झारखंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सुनील सिंह चौहान ने बताया कि ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर राज्य के सभी ट्रांसपोर्ट, बस और छोटे मालवाहक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से चक्का जाम के समर्थन में बंद आयोजित किया था। सात सूत्री मांगों के समर्थन में चक्का जाम पूरी तरह से असरदार रहा।
नहीं चलीं लंबी दूरी की बसेंसिटी को बिहार, बंगाल और ओडि़शा के विभिन्न शहरों से जोड़ने वाली सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा रहा। आईटीआई बस स्टैंड, बिरसा बस टर्मिनल खादगढ़ा में बसों के पहिए थमे रहे। कोलकाता, पटना, दरभंगा आदि शहरों को दिन में जाने वाली बसें नहीं चलीं। वहीं गिरिडीह, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर, चक्रधरपुर आदि शहरों के लिए भी चलने वाली बसों के पहिए थम गए। वहीं रात्रि सेवा देने वाली लंबी दूरी की बसों का परिचालन देर शाम शुरू किया गया।
स्मूथ रही शहर की ट्रैफिकट्रांसपोर्टरों की देशव्यापी हड़ताल का असर सिटी की मुख्य सड़कों पर भी देखने को मिला। चक्का जाम होने की वजह से माल की आवाजाही बंद थी, जिस वजह से शहर की ट्रैफिक भी स्मूथ रही। प्राइवेट गाडि़यां ज्यादा चल रही थीं। मेन रोड, सरकुल रोड, बरियातू रोड, रातू रोड आदि मार्गो पर कहीं भी जाम का मंजर नहीं देखा गया।
ये हैं प्रमुख मांगें - डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। - टोल बैरियर पर भ्रष्टाचार, व्यवस्था बदली जाए। - थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम व एजेंटों के कमीशन में कमी हो। - ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में टीडीएस को खत्म किया जाए। - आयकर में संशोधन किया जाए। - बसों और पर्यटन वाहनों के लिए नेशनल परमिट दें। - देश के 19 बंदरगाहों पर कंजेक्शन चार्ज खत्म हो। । चक्का जाम को सपोर्ट रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन रांची जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन झारखंड प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन रांची जिला ऑनर्स एसोसिएशन रांची डीजल चालक संघ झारखंड ऑटो चालक संघ झारखंड टेम्पो चालक संघ रांची मिनी ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन वर्जनचक्का जाम के समर्थन में आए मालवाहक छोटे वाहन भी नहीं चले और अपर बाजार, जालान रोड, पंडरा बाजार में माल की आवाजाही नहीं हो सकी। वहीं गांव से शहर की मंडी में आने वाली सब्जियों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। बस, ट्रक, मिनी ट्रक, मालवाहक टैम्पो, यात्री टैम्पो का परिचालन बन्द रहा।
सुनील सिंह चौहान, महासचिव, गुड्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, रांची