26 जुलाई को भारत में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीर सपूतों को नमन किया।

नई दिल्ली (पीटीआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर मंगलवार को मातृभूमि की रक्षा में वीरता की बुलंदियों को हासिल करने वाले देश के वीर सपूतों को नमन किया। 26 जुलाई 1999 को, भारतीय सेना ने लद्दाख में कारगिल की बर्फीली ऊंचाइयों पर लगभग तीन महीने की लंबी लड़ाई के बाद जीत की घोषणा करते हुए "ऑपरेशन विजय" की सफल परिणति की घोषणा की थी। जिसके उपलक्ष्य में हर साल विजय दिवस मनाया जाता है।

कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद! pic.twitter.com/wIHyTrNPMU

— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2022

वीर सपूतों को मेरा सलाम
युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में इस दिन को 'कारगिल विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी में एक ट्वीट में लिखा, "कारगिल विजय दिवस 'माँ भारती' के गौरव का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में वीरता की बुलंदियों को हासिल करने वाले देश के सभी वीर सपूतों को मेरा सलाम। जय हिंद।"

कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!

— President of India (@rashtrapatibhvn) July 26, 2022

राष्ट्रपति ने भी किया नमन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मंगलवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पाकिस्तान के खिलाफ 1999 के कारगिल युद्ध में लड़ने वाले शहीदों और बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मू, जिन्होंने एक दिन पहले पदभार ग्रहण किया था, उन्होंने इस दिन को "असाधारण वीरता का प्रतीक" करार दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्विटर पर लिखा, "कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। मैं भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी बहादुर सैनिकों को नमन करती हूं। सभी देशवासी हमेशा उनके और उनके परिवार के सदस्यों के ऋणी रहेंगे। जय हिंद!"

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari