आज कांग्रेस देश की एक बड़ी राजनैति‍क पार्टी मानी जाती है। वर्तमान में पार्टी अध्‍यक्ष का पद सोन‍िया गांधी और उपाध्यक्ष का उनके बेटे राहुल गांधी संभाल रहे हैं। बड़ी संख्‍या में लोग यही मानते हैं क‍ि कांग्रेस गांधी या नेहरू परिवार की देन है। इसीलि‍ए इस पर पर‍िवारवाद के आरोप भी लगते हैं। जब क‍ि हकीकत में ऐसा नहीं है। कांग्रेस गांधी या नेहरू परिवार की नहीं बल्‍क‍ि 6 जून 1829 को जन्‍में एलन ऑक्‍टावियन ह्यूम की देन है। आइए जानें एलन ऑक्‍टावियन ह्यूम के बारे में...


ए ओ ह्यूम का जन्म: एलन ऑक्टावियन ह्यूम कांग्रेस के असली संस्थापक रहे हैं। इन्हें ए ओ ह्यूम नाम से भी जाना जाता है। इनका जन्म 6 जून को 1829 को इंग्लैंड में हुआ था। यह 1849 में बंगाल सिविल सेवा में चयनित होकर इटावा में तैनात हुए थे। इंडियन नेशनल कांग्रेस: एलन ऑक्टावियन ह्यूम ने 1882 में अवकाश ग्रहण किया। इसके बाद 27 दिसम्बर 1885 को इन्होंने मुंबई में एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जिसमें पूरे देश से भारतीय नेता इसमें शामिल हुए थे। यह सम्मेलन इंडियन नेशनल कांग्रेस के नाम से जाना गया। लोकतांत्रिक सरकार की कोशिश:
इस पार्टी को बनाने के पीछे का उनका मकसद साफ था। वे भारतीयों को लोकतांत्रिक सरकार देने के तरफदार थे। इतना ही नहीं उन्होंने भारत में ब्रिटिश नीतियों को लेकर सवाल उठाए थे। जिससे उन्हें काफी विरोध भी झेलना पड़ा था। सुधार की विशेष दिशा: ह्यूम के साथ दादा भाई नौरोजी, सर सुरेंद्रनाथ बनर्जी, सर फीरोज शाह मेहता, गोपाल कृष्ण गोखले, व्योमेशचंद्र बनर्जी, बालगंगाधर तिलक आदि थे। इन्होंने भी ह्यूम के साथ समाज सुधार को एक विशेष दिशा प्रदान की थी।


ओपन स्कूल की शुरुआत की: इतना ही नहीं ह्यूम ने ही भारत में ओपन स्कूल शिक्षा की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने ही यूपी में जुवेनाइल सुधार गृह की शुरुआत भी की थी। पक्षियो को वह बहुत प्यार करते थे। यही वजह है कि उन्हें आर्निथोलाजी कहा जाता है।

पांच देश, जहां नहीं है अपनी सेनाInteresting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra