अगर आपसे कोई ये कहे कि आपके हाथ की छोटी उंगली को देखकर वह आपके बारे में सबकुछ बता देगा। हो सकता आपको इस बात पर यकीन न हो लेकिन ऐसा हो सकता है। इंसान के शरीर के हर एक अंग की बनावट से उसके जीवन स्‍वभाव के बारे में काफी कुछ आसानी से पता लगाया जा सकता है। बस उसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे तो यहां पर पढें...


* जिन लोगों की छोटी उंगली का अंतिम भाग चौकोर आकार में बना होता है। ऐसे लोग प्रतिभा के धनी होते हैं। जिन लोगों की छोटी उंगली आगे से नुकीले अकार में होती है। ऐसे लोगों का दिमाग बहुत तेज चलता है।जिन लोगों की छोटी उंगली, अनामिका उंगली की ओर झुकी हुई दिखाई देती है। ऐसे लोग व्यापार करते हैं।जिनकी छोटी उंगली के अंतिम छोर पर वर्ग का निशान होता है। ऐसे लोग अनिश्चित व्यवहार करने वाले होते हैं। जिनकी ये उंगली देखने में सुंदर हो, भरी हुई हो, लंबी होती है। ऐसे लोग दूसरों को जल्दी प्रभावित करने वाले होते हैं। जिनकी छोटी उंगली के दूसरे भाग पर क्रॉस का निशान होता है। ऐसे लोगों का जीवन सुखी नहीं होता है।


जिनकी इस उंगली के तीसरे भाग पर त्रिभुज का निशान होता है। ऐसे लोग प्रतिष्ठित पद प्राप्त करने वाले होते हैं। जिनकी ये उंगली अधिक लंबी होती हैं। ऐसे बड़ी चतुराई से अपने कार्यों में सफलता प्राप्त कर लेते हैं।जिनकी ये उंगली, अनामिका उंगली के नाखून तक जाती है। ऐसे लोग लेखक, कलाकार और रचनात्मक कार्य करने वाले होते हैं।

ऐसी हो हाथ की रेखाएं तो समझें आपकी किस्मत में है राजयोग

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

Posted By: Shweta Mishra