इस वर्ष आपके लिए मंगल रोमांस शौक बच्चों मनोरंजन रचनात्मकता और विदेशी मामलों अस्पताल और सामाजिक कल्याण केंद्र को रिप्रजेंट कर रहा है। मंगल 28 जनवरी से 9 मार्च 20 जुलाई से 4 सितंबर और 23 अक्टूबर से 8 दिसंबर तक आपकी सहायता करेगा। घर या कार्यालय में परिवर्तन हो सकता है। शुक्र आपके बहुत अच्छे मित्र के रूप में सामने आएगा। आपको प्रेम और आदर दिलाएगा साथ ही आपके बनते काम को संवारने का काम करेगा।



यह माह आपको काफी ऊर्जावान रखेगा। आप काफी मेहनत करेंगे और अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आप अपनी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए खर्च करने को तैयार रहेंगे। बीच का माह आपको ऊर्जावान बनाएगा। इस माह आपकी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के योग बन रहे हैं। यह माह छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। एकाग्रता न बना पाने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। यदि आप किसी बीमारी या सर्जरी से पीडि़त रहे हैं तो इस माह उससे छुटकारा मिल सकता है। 

आपकी अभिलाषाओं की कोई सीमा नहीं है। आपका अहंकार आप पर हावी है। घर पर बुजुर्गों को चिकित्सीय ज्ञान की आवश्यकता होगी। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा बहुत से विकल्प आपको मिलेंगे। प्रेम भी आपके जीवन में चोरी से आएगा। आप भविष्य के लिए योजना बनाएंगे। आप सामने से नेतृत्व करेंगे। यह एक शुभ समय है, आप इसका लाभ उठा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।

इस माह आपके घर का खर्च बढ़ेगा। बीच के माह में आप उदार प्रवृत्ति अपनाएंगे। इस माह आध्यात्मिक यात्रा, तीर्थ यात्राएं और नई शिक्षा भी मिलने के योग हैं। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा, आपमें छिपी ऊर्जा बाहर आएगी। आप सृजनशीलता की तीव्र पीड़ा में हैं। लेखक और फोटोग्राफर के लिए यह माह उत्तम है। आप जीवन की ऊंचाइयों पर जाएंगे। आपका परिवार आपसे खुश रहेगा, साथ ही आपको हर प्रकार से मदद भी करेगा।

यह एक सृजनशील समय है। यदि आप लेखक या पेंटर हैं तो अप्रत्याशित सफलता प्राप्त करेंगे। आप जीवन के दबावों से दूर जाकर अपने लाभ के लिए प्रयास करेंगे। आप संसार के सामने जाने से पहले काफी विचार करते हैं। बीच का माह में आपका व्यवसाय थोड़ा गिर सकता है। आपकी घरेलू मांगे बढ़ेंगी जिससे आपका व्यय भी बढ़ेगा। आप कोई भी कार्य अपनी मर्जी से करते हैं। आपको संसार या समाज की सोच से कोई लेना देना नहीं है।

इस माह अपनी अभिलाषाओं के साथ आप आगे बढ़ेंगे। आपके शत्रु परास्त होंगे। बीच का माह आपको जिंदगी में आगे बढऩे की प्रेरणा देगा। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आपमें ऊर्जा का संचार बढ़ता जाएगा। आपकी यात्रा के योग बनेंगे। देर से सही आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। आप लोगों के बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे। आप दुनिया को अपना टैलेंट दिखाएंगे। आपका परिवार भरा-पूरा रहेगा। आपके बच्चे परिवार का नाम रौशन करेंगे।

यदि आप मीडिया में हैं तो यह समय आपके लिए महान साबित होगा। इस माह अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के योग हैं। बीच माह आपके स्वास्थ के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। आप अपनी स्वतंत्रता का अच्छा उपयोग करेंगे। जैसे-जैसे माह समाप्त होगा आप उन्नति के गतिशील रास्ते पर अग्रसर होंगे। आपकी आत्मा आध्यात्म की ओर प्रेरित होगी। इम माह आपको परिवार और मित्रों का साथ मिलेगा। यह माह आपके लिए काफी मौजमस्ती से भरा होगा। आप जो भी लक्ष्य बनाएंगे, उसे पाने के लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari