पूर्वी उड़ीसा के बालनगीर जिले का तितलागढ शहर भारत का सबसे गर्म शहर बन गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बीते 22 अप्रैल को यहा को तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया था जो अब 48 डिग्री के ऊपर निकल गया है और लोग बड़ी मुश्‍किल परिस्‍थितियों से गुजर रहे हैं। आइये जाने कैसे इस जबरदस्‍त गर्मी में इस शहर के लोग गुजारा कर रहे हैं।


कुछ ऐसा है शहर का माहौल  पूर्वी उड़ीसा के बालनगीर जिले का तितलागढ शहर में इस समय जन जीवन पुरी तरह अस्त व्यस्त है क्योंकि गर्मी के प्रकोप से सामान्य जन जीवन काफी प्रभावित हो गया है। शहर की दिनचर्या सुबह 10 बजे के बाद पूरी तरह स्थगित हो जाता है और शाम के छह बजे के बाद पुन शुरू होता है। दोपहर ग्यारह से लेकर छह बजे तक सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा रहता है। शादी ब्याह से लेकर किसी भी तरह को कोई समारोह छह बजे से पहले प्रारंभ नहीं होता ना ही लोग उसमें शामिल होते हैं। तितलागढ़ के लगभग 60,000 नागरिक जून तक का समय कुछ इसी तरह बिताने के लिए विवश हैं। उसके बाद यहां मौसम कुछ ठंडा होने लगेगा। खाते हैं खास खाना
इस प्रंचंड गर्मी में सनस्ट्रोक से बचने के लिए एक खास डिश अपने खाने में शामिल करते हैं। ये बासी चावल से बनने वाला स्थानीय व्यंजन  है। जिसे पक्हल कहा जाता है और ये चावल को पानी में भिगो कर तैयार करते हैं। यहां तक कि वहां रह रही मराठी फेमलीज भी इस डिश को चपाती के साथ खा रही हैं ताकि वो गर्मी के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रह सकें। इसके अलावा यदि दिन में बाहर निकलना भी पड़े तो लोग गीला गमछा सर और चेहरे पर लपेट कर बाहर निकलते हैं। इसके साथ लोग काफी तादात में साफ्ट ड्रिंक्स और छाछ भी पी रहे हैं ताकि डीहाइड्रेशन से बचे रहें।  पानी की कमी स्थनीय लोगों को गर्मी के चलते पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है औश्र जल की आपूर्ती के लिए वाटर टैंकरों का सहरा लेना पड़ रहा है क्योंकी गर्मी के चलते जल स्तर काफी नीचे चला गया है। गर्मी का प्रभाव बिजली की आपूर्ती पर भी हुआ और पावर कट और लो वोल्टेज की समस्या भी बढ़ गयी है। वैसे भी इस मौसम में एसी और कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं। फिल्हाल सर्वाधिक तापमान 48.5 डिग्री दर्ज हुआ है।

inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Molly Seth