भारत में आज अरबपतियों की बड़ी संख्‍या है। पिछले 10 साल में यहां पर 500 नए अल्‍ट्रा हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्‍स यानी कि सुपर रिच की संख्‍या बढ़ी है। प्रॉपर्टी कंसलटेंसी फर्म नाइट फ्रेंक ने इस पर एक स्‍टडी की है। जिसमें पता चला है कि भारत में दुनिया के करीब 5 बिलेनियर्स और 2 फीसदी मिलेनियर्स के घर हैं। अब आप सोच रहें होंगे कि किन शहरों में सबसे ज्‍यादा अरबपति रहते हैं तो यहां पर पढ़ें। ये हैं भारत के वो शहर जहां रहते सबसे ज्‍यादा बिलेनियर्स...


मुंबई: अरबपतियों की पहली पसंद मुंबई है। यहां पर करीब 1300 से अधिक अरबपति रहते हैं। सिटी वेल्‍थ इंडेक्‍स में ग्‍लोबल स्‍तर पर मुंबई को 21वां और एशिया में 9वां स्‍थान मिला है। कोलकाता: इस लिस्‍ट में तीसरा बड़ा शहर कोलकाता है। यहां पर करीब 280 अरबपति वर्तमान में रह रहे हैं। आने वाले समय में इनकी संख्‍या में और ज्‍यादा इजाफा होने की उम्‍मीद है। बेंगलुरु:
पाचंवें नंबर पर साइबर सिटी बेंगलुरु का नाम है। यहां पर करीब 220 अरबपति रहते हैं। यहां पर आने वाले समय में सुपररिच की संख्‍या में इलाफा होने के आसार हैं। पुणे:


इस सूची में पुणे शहर का नाम भी सातवें नंबर पर है। रियल एस्‍टेट मार्केट में काफी तेजी आई है। यहां पर करीब 140 अरबपति रहते हैं। Posted By: Shweta Mishra