Lal Bahadur Shastri Death Anniversary : भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्‍त्री की आज 57वीं पुण्यतिथि मनायी जा रही है। भारत का प्रसिद्ध नारा जय जवान जय किसान लाल बहादुर शास्‍त्री ने ही दिया था। आइए उनकी पुण्यतिथि पर पढ़ें उनके 10 अनमोल विचार जो जीवन को एक नयी राह दिखाते हैं...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Lal Bahadur Shastri Death Anniversary : लाल बहादुर शास्‍त्री जवाहर लाल नेहरू के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे हैं। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 18 महीने भारत की सत्ता संभाली थी। लाल बहादुर शास्‍त्री अपनी सादगी भरा जीवन जीने, ईमानदारी और सच्‍चे राष्ट्रवाद के लिए लोगों के बीच याद किए जाते हैं। देशवासियों के लिए खुद का जीवन समर्पित करने वाले लाल बहादुर शास्त्री में लालच की भावना नहीं रही। वह अपने शरीर पर होने वाले खर्च का भी हिसाब रखते थे। उनको लगता था कि जो उन पर खर्च हो रहा है कि उससे कितने देशवासियों को फायदा होगा। लाल बहादुर शास्‍त्री की सादगी व समर्पण की वजह से आज भी बड़ी संख्या में लोग उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाते हैं।

कानून का सम्मान किया जाना चाहिए
हर व्यक्ति द्वारा कानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे।

आजादी की जिम्मेदारी सबकी
स्वतंत्रता का संरक्षण केवल सैनिकों का काम नही है। इसके लिए पूरे देश को मजबूत होना होगा।

छूत-अछूत की भावना नही होनी चाहिए
यदि कोई भी व्यक्ति हमारे देश में अछूत कहा जाता है तो हमें अपना सर शर्म से झुकाना पड़ेगा।


सच है आखिरी में जनता ही मुखिया होती
जो शासन करते हैं उन्हें देखना चाहिए कि लोग कैसी प्रतिक्रिया करते हैं। लोकतंत्र में आखिरी में जनता ही मुखिया होती है।

स्वराज प्राप्त करने के बेहतरीन तरीके
लोगों को सच्चा लोकतंत्र या स्वराज कभी भी असत्य और हिंसा से प्राप्त नहीं हो सकता है।

इन सबसे बड़े दुश्मनों से लड़ना चाहिए
आर्थिक मुद्दे हमारे लिए सबसे जरूरी हैं, और यह बेहद महत्त्वपूर्ण है कि हम अपने सबसे बड़े दुश्मन गरीबी और बेरोजगारी से लड़ें।

Posted By: Chandramohan Mishra