संसार की 37 वन्य बिल्ली जातियों में गिना जाने वाला तेंदूआ भी काफी खूंखार माना जाता है। वह चालाक रहस्यमयी मौक़ापरस्त और फुर्तीला जानवर है। इंसानों के साथ साथ ही पक्षी भी उसको लेकर खौफ जदा रहते हैं। आखिर अक्‍सर ही उसके हमले की घटनाएं सामने आती रहती हैं लेकिन हाल ही में एक तेंदुए का ममता और प्‍यार से भरा रवैया देखने को मिला। जिससे यह साबित हो गया कि जानवरों के दिल में भी प्‍यार होता है। जी हां दक्षिण अफ्रीका के ग्रेटर क्रूगर नेशनल पार्क में झील के समीप यह सीन देखा गया। जहां एक भूखे तेंदुए ने हाथ आए एक पक्षी को शिकार बनाने की बजाय उसको प्‍यार किया। उसे सहलाया और उसके साथ खेलने लगा। उसके इस अंदाज को देखकर लोगों को यह लग रहा है कि क्‍या उसकी मां ने उसे शिकार करना नहीं सिखाया।

चिड़िया के बच्चे के पास बैठा तेंदुआ। कुछ पलों के लिए तो वह चिड़िया उससे डर रही रही थी, लेकिन तेंदुए के प्यार से वह सामान्य हो गई।


पानी में फुदक रहे इस पक्षी को देखकर लगता है कि तेंदुए को भी काफी खुशी हो रही है। उसे भी उसकी काफी परवाह है।

जब वह पक्षी पानी में आगे बढ़ रहा था तब भी तेंदुआ खड़ा। जब तक पक्षी दिख रहा था वह उसे दूर तलक निहारता जा रहा था।


Courtesy by Mail Online

Hindi News from Bizarre News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra