भारत सहित पूरी दुनिया में समलैंगिकता को लेकर काफी बहस हो चुकी है। कुछ देश जहां समान सेक्‍स रिलेशनशिप को मान्‍यता दे चुके हैं तो कहीं इसे धर्म और समाज के खिलाफ माना जाता है। खैर सोशल मीडिया पर इस समलिंगी समुदाय से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप खुद ही सोचेंगे कि ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है।

पिता को नहीं पसंद बेटी का यह रिश्‍ता
इस वीडियो में एक ऐसी परिवार की कहानी दिखाई गई है। जिसमें घर की बेटी किसी लड़के के बजाए एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में आती है। पिता को यह बात काफी खराब लगती है लेकिन बेटी की मां उसकी फीलिंग्‍स समझ लेती है। धीरे-धीरे पिता भी मान जाता है। खैर यह कहानी किसी एक घर की नहीं है। भारत में भले ही समलैंगिकता को कानूनी मान्‍यता न मिली हो लेकिन एलजीबीटी समुदाय इसको लेकर अपनी मांग उठाते आए हैं।


क्‍या होता है एलजीबीटी

समलैंगिकता का अर्थ किसी व्यक्ति का समान लिंग के लोगों के प्रति यौन और रोमांसपूर्वक रूप से आकर्षित होना है। वे पुरुष, जो अन्य पुरुषों के प्रति आकर्षित होते है उन्हें गे और जो महिला किसी अन्य महिला के प्रति आकर्षित होती है उसे लैस्बियन कहा जाता है। जो लोग महिला और पुरुष दोनो के प्रति आकर्षित होते हैं उन्हें उभयलिंगी यानी बाइसेक्‍सुअल कहा जाता है। ऐसे में लैस्‍बियन, गे, बाइसेक्‍सुअल और ट्रांसजेंडर को मिलाकर LGBT समुदाय बनता है।
5 देश जो समलैंगिकता को लेकर है उदार :-
1. तुर्की
2. जॉर्डन
3. माली
4. बहरीन
5. अलबेनिया

Relationship News inextlive from Relationship Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari