बच्‍चा खूबसूरत और नटखट हो तो उसकी मम्‍मी हमेशा ही उसकी नजर उतारती घूमती रहती हैं। वैसे आपको बता दें कि जरूरी नहीं नजर लगाने वाली प्‍यारी हरकतें इंसान का बच्‍चा ही करे। किसी जानवर का बच्‍चा भी ऐसा कर सकता है। अगर बात इस बेबी पांडा की हो फिर तो उसकी मां को काला टीका लगाने के लिए काजल की डिब्‍बी दे ही देनी चाहिए।

इंसान ही नहीं पांडा का बच्चा भी होता है ड्रामेबाज
दुनिया में सबसे क्यूट जानवर कौन है, इस सवाल के जवाब में बहुत सारे लोग पांडा का नाम लेंगे, लेकिन हम आपको बता दें कि पांडा क्यूट ही नहीं बहुत शैतान और ड्रामेबाज भी होते हैं। अब इस लिटिल पांडा को ही देखिए जो चाइना के एक जू में खुद तो मस्ती करता ही है, देखने वालों को भी मस्त कर देता है। इसी कारण यहां आने वाले लोग अपनी कम इसकी वीडियो ज्यादा बनाते हैं। इंसानी बच्चो की तरह वो एक दिन बाड़े में अपने खिलौने यानि झूलने वाला घोड़े पर बैठा था, तभी उसकी कीपर को न जाने क्या सूझा। वो बाड़े में आई और उसका झूला लेकर चलती बनी।

दो सिर, तीन आंखें और विचित्र खाल वाला ऐसा कीड़ा, न कभी देखा न सुना, देखिए जरा

देखो, इसे नजर न लगाना

ये लिटिल पांडा बेचारा भागते भागते उसके पीछे गया कि शायद उसका खिलौना उसे वापस मिल जाए, लेकिन जब वो निर्दयी कीपर उसका झूला ले गई, तो उसे बहुत गुस्सा आया, लेकिन पांडा का गुस्सा भी कमाल का होता है यह बात उसके बाद ही पता चली। अपने झूले की याद में इस लिटिल पांडा ने ऐसी गुलाटियां मारी कि देखने वालों को चक्कर आ जाए। इस लिटिल पांडा का ऐसा क्यूट और फनी ड्रामा देखकर उसके प्यार में चीन वाले तो उसकी बलईयां ले ही रहे थे। जब उसकी नजर उतर गई तो पूरी दुनिया को दिखा दिया अपने क्यूट पांडा का ये दिल चुरा लेने वाला नजारा।

 

इस रेस्टोरेंट में वेटर का काम करते हैं बंदर, जी हां बंदर

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra