सालों की मेहनत के बाद इंसान अपना घर बनाता है और सुख चैन से अपनी जिंदगी बिताता है। क्‍या हो अगर उसे कब्रो के बीच में रहने के लिए कहा जाये। जनाब रातों की नींद और दिन का सुकून उड़ जायेगा पर हम आप को आज एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोगों ने कब्रों के बीच में अपना आशियान बसाया है। एक रसियन फोटोग्राफर ने अपने कैमरे से इनकी जिंदगी को दुनिया के सामने लाने की कोशिश की है।


2- डेनियल इरिकसन फिलिपींस के स्मोकी माउंटेन की फोटोज लेने गए थे। इसके लिए उन्होंने करीब 8000 किमी ट्रैवल भी किया। तभी उन्हें इस स्लम का पता चला जिसके बाद डेनियल ने यहां एक हफ्ता गुजारा और ये फोटोज लीं। 4- 71 साल के अल्बटरे लागर्डा इवानगेलिस्टा पिछले कई सालों से सीमेंटेरियो डेल नोर्टे में रहते हैं। 20 कब्रों की देखभाल जिम्मा उनका है। यहां सदियों पुरानी कब्रों को लोगों ने दुकानों में तब्दील कर लिया है। 6- पिछले 52 साल से वह फैमिली का साथ यहीं रह रहे हैं। उनके मन में कई बार ये जगह छोड़ने का ख्याल आया पर पास में कोई और रहने की जगह ना होने के चलते उन्हें यहीं पर अपनी जिंदगी बितानी पड़ी।
7- फिलीपिंस के मनीला में ऐसे कई कब्रिस्तान हैं जिनको लोगों ने अपना घर बना लिया है। शहर की 43 फीसदी आबादी यानी करीब 1.3 करोड़ लोग गरीबी की वजह से इन कब्रों के बीच रहते हैं।नवजात बच्चा हो या बुजुर्ग कब्रों पर अपनी रातें बिताने के लिए मजबूर हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra