- लोगों को नहीं मिल पा रहा ग्रॉसरी का सामान

- होम डिलीवरी करने वाले स्टोर भी हो रहे फेल

आगरा: लॉकडाउन पार्ट-2 का पहला दिन लोगों के लिए परेशानी भरा रहा। एक ओर सड़कों-गलियों में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं दूसरी ओर लोग आटे-दाल के लिए परेशान रहे। फूड-सिविल सप्लाई की चेन टूटने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय किराने की दुकानों की तो छोडि़ए, ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले स्टोर्स पर भी सामान नदारद दिखा।

रोजमर्रा के सामान की किल्लत

लोगों को रोजमर्रा खाने में उपयोग आने वाली खाद्य वस्तुएं, जिसमें आटा, दाल, चावल, बेसन, सूजी व मसाले, के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ग्रॉसरी के नोडल अफसर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फूड सिविल सप्लाई की व्यवस्था बरकरार है। ऑनलाइन राशन सप्लाई के लिए कई कंपनियां काम कर रहीं हैं। इसमें जमेटो, स्वीगी समेत अन्य भी होल डिलीवरी दे रही हैं। इसके अलावा स्थायीन दुकानों पर भी सामान उपलब्ध है। हो सकता है कि कहीं किसी स्थान पर सामान खत्म हो गया हो। आटे की कोई कमी नहीं है। सब्जी-फल की बिक्री के लिए वार्ड स्तर पर वेंडर हैं। उनके फोन नंबर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। कंट्रोल रूम से भी वेंडर का नंबर प्राप्त कर सकते हैं। जो भी कंप्लेन प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण किया जा रहा है।

ग्रॉसरी कंट्रोल रूम नंबर

0562-2454209

कुल 320 कंप्लेन आई बुधवार को

दुकानों पर पर्याप्त सामान नहीं मिल रहा है। हर चीज की शॉर्टेज है। सुबह दुकानों पर गए, लेकिन सामान नहीं मिला।

चतुर्भुज तिवारी

आटे के लिए सबसे अधिक परेशानी हो रही है। दुकानों पर गए लेकिन वहां नहीं मिला। इसके बाद कंट्रोल रूम नंबर पर कंप्लेन की।

मनोज

Posted By: Inextlive