Lockdown Diaries : रितेश देशमुख लाॅकडाउन में टिक टाॅक वीडियोज बना कर अपना टाइमपास कर रहे हैं। उन्होंने फैंस के लिए एक और फनी वीडियो शेयर किया है। यहां देखें।

नई दिल्ली। Lockdown Diaries : रितेश देशमुख लाॅकडाउन में टिक टाॅक वीडियोज बना कर अपनाटाइम पास कर रहे हैं। लगभघ हर दिन वो नए- नए फनी वीडियोज अपलोड करते ही रहते हैं। रितेश ने रविवार को एक और ह्यूमरस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें उन्होंने एक जोक कहा है जिसे लोग काफी लाइक व शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में रितेश अपने गार्डन में हैं और पिंक कलर टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

Ek Joke Saanga Na

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd) on Apr 27, 2020 at 5:36am PDT

रितेश ने टिक टाॅक वीडियो किया पोस्ट

एक्टर वीडियो में एक जोक मारते हुए दिख रहे हैं। रितेश से एक महिला बार- बार कह रही है, 'एक जोक सांगा ना'। इसका मतलब है एक जोक मारो न। इस पर रितेश कह रहे हैं कि मैं एक सेलिब्रिटी हूं तो महिला जोर- जोर से हंसने लगती है। ये सारा वीडियो मराठी भाषा में है। इस वीडियो को पोस्ट कर रितेश ने कैप्शन लिखा, 'एक जोक सांगा न।'

जनेलिया संग बनाया रोमांटिक वीडियो

रितेश अकसर अपनी वाइफ और एक्ट्रेस जनेलिया के साथ भी टिक टाॅक वीडियो बनाते व शेयर करते रहते हैं। रितेश ये सभी वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही रहते हैं। कभी वो जनेलिया के साथ रोमांटिक होते हैं तो कभी वो वीडियोज में वाइफ के साथ फनी मोड में नजर आते हैं। फिलहाल देखते हैं कपल की ये खास वीडियो।

Posted By: Vandana Sharma