Shirdi Bus Accident : महाराष्ट्र के नासिक में बस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गयी। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इमनें कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

मुंबई (पीटीआई)। Shirdi Bus Accident : महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां के नासिक-शिरडी राजमार्ग पर पथारे के पास साईं बाबा के भक्तों को ले जा रही बस एक ट्रक से टकरा गयी। पुलिस अधिकारियों के यह घटना मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुई। बस शिरडी की ओर जा रही थी। हादसे में करीब दस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Maharashtra | 10 people died and several others injured after a bus carrying Sai Baba devotees collided with a truck near Pathare on Nashik-Shirdi Highway: Nashik Police pic.twitter.com/Xel2Irb0vc

— ANI (@ANI) January 13, 2023


मरने वालों की संख्या बढ़ सकती

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों में सात महिलाएं, दो छोटे लड़के और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Posted By: Chandramohan Mishra