राष्‍ट्रपि‍ता महात्‍मा गांधी की आज 70वीं पुण्‍य त‍िथ‍ि हैं। ब्रिटिश शासन के ख‍िलाफ भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के अगुआ रहे गांधी जी ने 30 जनवरी 1948 को अंति‍म सांस ली थी। उनकी हत्‍या की गई थी। ऐसे में इस खास द‍िन पर आज पूरा देश उन्‍हें याद कर रहा है। बतादें क‍ि वैसे तो गांधी ने अपने मनमुताबि‍क इस देश के ल‍िए सब कुछ क‍िया लेक‍िन ज‍िस एक चीज को आज पूरा देश बचाने की कोश‍िश में लगा है उसकी कमी उन्‍हें भी जीवन भर रही...


बापू जी के नाम से भी जाना जाताराष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बापू जी के नाम से भी जाना जाता है। 2 अक्टूबर 1869 को जन्में महात्मा गांधी का असली नाम मोहनदास करम चंद्र गांधी था। इनकी माता का नाम पुतलीबाई व पिता का करमचन्द गांधी था। 1881 राजकोट हाईस्कूल में पढाई करने वाले गांधी जी का विवाह दो साल बाद ही कस्तूरबाई से हो गया था। 13 साल की उम्र में शादी होने के बाद भी गांधी ने अपनी पढ़ाई को गम्भीरता से लिया। वह पढाई के लिए इंग्लैंड तक गए थे। गांधी जी को राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की प्राप्ति हुई। नाथूराम गोडसे ने कर दी थी हत्या
साबरमती आश्रम से जुड़े रहने की वजह से इन्हें 'साबरमती का संत' की उपाधि भी मिली थी। इन्होंने अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए बड़े कदम उठाए और दुनिया को आजादी का मतलब भी समझाया था। महात्मा गांधी को कई बड़े पुरस्कारों के लिए चुना गया। उन्हें पांच बार नोबेल पीस प्राइज के लिए नामांकित किया गया था। 30 जनवरी, 1948 को  नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या कर दी थी। आज वर्तमान में महात्मा गांधी जी के नाम से पूरे भारत में 53 मुख्य मार्ग और विदेशों में 48 सड़के गांधी जी के नाम पर हैं।

31 जनवरी को पड़ेगा चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा इन जगहों पर

Posted By: Shweta Mishra