कप्तानी का बोझ कंधे से हटने के बाद महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों काफी हल्का महसूस कर रहे होंगे। अब धोनी क्रिकेट के मैदान से बाहर भी समय गुजार पा रहे हैं। क्रिकेट के लिए धोनी ने अपनी पढाई बीच में ही छोड़ दी थी। सहवाग के स्‍कूल पहुंचे धोनी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किये।


10वीं में धोनी के आये थे इतने नंबरक्या आप को पता है कि फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है। क्रिकेट के लिये उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। वैसे आप जानना तो जरूर चाहते होंगे कि वह पढ़ाई में कैसे थे। उनके कितने नंबर आते थे। सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं मुलाकात के दौरान धोनी ने कहा कि वह पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। उन्हें दसवीं में 66 और बारहवीं में 56 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। धोनी ने बताया कि उन्होंने ग्यारहवीं में पहली बार क्लास बंक की थी। आप को अपना 100 पर्सेंट देना चाहिए
धोनी ने कहा कि पूरे मन से क्रिकेट खेलना मेरा काम था लेकिन टीम इंडिया में मेरा चयन हो ये मेरे नियंत्रण में नहीं था। यह किसी और का काम था। इसके लिए मैं परेशान नहीं होता था। इसलिए खेल और पढ़ाई में समय देना हमारे वश में है और हमें वह करना चाहिए। धोनी ने बच्चों से कहा कि स्कूल में आपको हर खेल में भाग लेना चाहिए और यह समझने की कोशिश करना चाहिए कि आप किस खेल में किस काम में अच्छे हैं। इस बात की पहचान होना बेहद जरूरी है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra