मंगेतर की मां के साथ शादी, हनीमून और तलाक, फिर बेटी से रचाई शादी
मंगेतर के साथ धोखा
रिपोर्ट के मुताबिक, ईजिप्ट की राजधानी काहिरा में रहने वाले एक शख्स ने शहर में ही रहने वाली एक लड़की को प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का वादा किया था। हालांकि जब तक यह शादी हो पाती लड़की के माता-पिता के बीच लड़ाई हो गई और वो अलग हो गए। इस बीच लड़की की मां की मुलाकात अपने होने वाले घर जमाई से हुई। धीरे-धीरे सास और दामाद में प्यार परवान चढ़ने लगा और उन्होंने शादी कर ली।
सास के साथ हनीमून, और बेटी से शादी
इस शख्स ने लड़की की मां के साथ सेक्स करने की बात स्वीकार की है। आरोपी का कहना है कि, उसने सास के साथ गुपचुप तरीके से शादी और हनीमून मनाया, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। सास के साथ तलाक लेते ही आरोपी ने अपनी मंगेतर से शादी कर ली। फिलहाल यह मामला वहां की लोकल कोर्ट में पहुंच गया है और इस व्यक्ित पर शादी और अवैध संबंध का आरोप लगाया गया है।