अभी तक जब भी ये सवाल आता था कि दुनिया की सबसे लंबे समय तक टिकने वाली शादी कौन सी है। इसके जवाब में ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के दंपत्‍ित का नाम लिया जाता रहा लेकिन अब यह शादी टूट गई। हाल ही में 110 साल के करमचंद इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं।


करतारी का साथ छोड़ाब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के करम चंद की शादी दुनिया की सबसे लंबी शादी रही है। अभी तक इनके नाम ही यह रिकॉर्ड रहा है। हालांकि यह अब टूट गई है। हाल ही में 110 साल के करमचंद 103 साल की पत्नी करतारी का साथ छोड़ गए हैं। करम चंद ने करतारी से 1925 में सिख रीति-रिवाजों के अंतर्गत शादी की थी। इसमें इनके परिवारों की रजामंदी भी थी। करम चंद करतारी बहुत ही सरल स्वभाव के कपल थे। इनकी आपस में काफी अच्छी निभती थी। ऐसे में करमचंद की मौत से करतारी काफी दुखी हैं। कपल को लोग देखने आते
इनकी शादी 90 साल 291 दिन तक चली है। करम चंद और करतारी देवी के 8 बच्चे हुए हैं। जिनसे 27 नाती-पोते और दर्जनों पड़पोते हुए हैं। इनकी शादी विश्व रिकॉर्ड में सबसे लंबी शादी मानी जाती है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कभी नहीं हुई। लोग इस कपल को देखने के लिए आते थे। इसके अलावा इनसे एक हेल्दी लाइफ को जीने की बाते पूछते थ्ो। करमचंद का जन्म 1905 में पंजाब में हुआ था। वह 1965 में ब्रेडफोर्ड में जाकर रहने लगे थे।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra