- मथुरा में ब्लॉक के चलते आधा दर्जन ट्रेनें हुई प्रभावित

जागरण संवाददाता, आगरा: धुंध और मथुरा में रेलवे का काम चलने के कारण लिए गए ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें तीन घंटे तक लेट रही। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंगलवार को मथुरा में बाद के पास रेलवे ब्लॉक लिया था। इसके कारण केरला एक्सप्रेस मथुरा में खड़ी रही। ट्रेन दो घंटा 45 मिनट की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। उत्कल एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट और सचखंड एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट की देरी से आई। वहीं धुंध के चलते अप एंड डाउन की आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। इस कारण यात्रियों को स्टेशन पर ठंड में ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।

यह हुई लेट

दिल्ली की ओर जाने वाली

ट्रेन संख्या - लेट

12447 यूपी संपर्क क्रांति - 3.10 घंटा

22691 बैंगलौर राजधानी - 50 मिनट

12627 कर्नाटक एक्स। - 1.10 घंटा

12192 महाकौशल एक्स। 2.0 घंटा

12803 स्वर्ण जयंती - 1.50 घंटा

झांसी की ओर जाने वाली

11058 दादर एक्स। - 1.50 घंटा

12626 केरला एक्स - 2.45 घंटा

18478 उत्कल एक्स। - 1.40 घंटा

12715 सचखंड - 1.20 घंटा

14624 पाताल कोट - 1.15 घंटा

Posted By: Inextlive