आज पूरे देश में ईस्टर का पर्व मनाया जा रहा है। ईसाई समुदाय के इस बड़े त्योहार पर प्रधानमंत्री ने सभी को शुभकामनायें देते हुए यीशु से प्रार्थना की कि वे हमें COVID-19 को हराने की शक्ति दें।

नयी दिल्ली (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि यह दिन हुम सभी को COVID-19 को सफलतापूर्वक मात देने की ताकत प्रदान करे। पीएम मोदी ने ईसाई समुदाय को अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी बेस्ट विशेज दी हैं।

Best wishes to everyone on the special occasion of Easter. We remember the noble thoughts of Lord Christ, especially his unwavering commitment to empowering the poor and needy. May this Easter give us added strength to successfully overcome COVID-19 and create a healthier planet.

— Narendra Modi (@narendramodi) April 12, 2020यीशु के विचारों को याद करें

प्रधान मंत्री ने ट्वीट किया कि ईस्टर के विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। आज हम सभी प्रभु मसीह के महान विचारों को याद करें। खासकर गरीबों और जरूरतमंदों को सशक्त बनाने के लिए उनके प्रयासों को याद करें। साथ ही उन्होंने प्रार्थना की कि इस ईस्टर हमें COVID -19 को सफलतापूर्वक पार करने और धरती को एक स्वस्थ ग्रह बनाने के लिए ताकत मिले।

ईसाई समुदाय का बड़ा पर्व

ईस्‍टर ईसाईयों के सबसे बडे त्‍योहारों में से एक माना जाता है। इस हार ये पर्व संडे 12 अप्रैल को मनाया जा रहा है। क्रिसमस की ही तरह यह दिन भी बहुत खास होता है, क्योंकि ईस्‍टर से ठीक पहले आने वाले गुड फ्राइडे को ईसा मसीह को तमाम यातनाएं देते हुए सूली पर लटका दिया गया था। उसके तीसरे दिन प्रभु यीशु ने अपने भक्‍तों के सांत्वना लिए दोबारा जन्‍म लिया था। उस दिन संडे था, तभी से ईस्‍टर संडे मनाया जाने लगा। कहा जाता है कि ईसा मसीह ने पुर्नजन्‍म लेकर करीब 40 दिनों तक अपने भक्‍तों को उपदेश दिया और उनके दुख दर्द दूर किए। तभी से ईस्‍टर को बहुत शुभ मानते हुए आज के दिन चर्च में प्रार्थनाओं के साथ ही सेलीब्रेशन का माहौल रहता है।

Posted By: Molly Seth