एमसीडी का मेयर आप से होगा और भाजपा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। यह बात शुक्रवार को भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कही है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का मेयर आम आदमी पार्टी (आप) आप से होगा और भाजपा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी 'भ्रष्टाचार' में शामिल होती है तो बीजेपी उसका विरोध करेगी। आदेश गुप्ता का बयान इन अटकलों के बीच आया है कि भाजपा नवनिर्वाचित एमसीडी में मेयर का चुनाव लड़ेगी। दिल्ली को भ्रष्टाचार का पर्याय बनी आप से बचाने के लिए हम एमसीडी में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया
दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान निकाय चुनावों में 104 वार्डों में पार्टी को जिताने में मदद करने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। आप ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में निकाय चुनावों में भाजपा से सत्ता छीन ली। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 250 वार्डों में से 134 पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने 104 वार्ड जीते।

Posted By: Shweta Mishra