घंटाघर के आसपास के व्यापारियों में फिल्म देखने का उत्साह

शहरभर के छोटे कद के लोगों को फ्री में दिखाई जाएगी फिल्म

MEERUT : शाहरुख खान की मूवी जीरो आज रिलीज हो रही है। दरअसल, फिल्म जीरो में मेरठिया स्टाइल को दिखाया गया है। साथ ही मुंबई में ही शहर के घंटाघर का सेट तैयार कर फिल्म की शूटिंग की गई। जिसको लेकर शहरवासियों में खास क्रेज देखने को मिल रहा है।

 

दुकान देखने की लालसा

दरअसल, मुंबई में घंटाघर को दर्शाया गया है। वहीं घंटाघर के आसपास के दुकानदारों की भी लालसा है कि उनकी दुकान को भी फिल्म में दिखाया जाएगा। इसलिए दुकानदार भी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।


ढोल की थाप पर जाएंगे

घंटाघर के आसपास के व्यापारियों का कहना है कि यह गर्व की बात है कि घंटाघर को पसंद किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह को 8 बजे ढोल के साथ सभी लोग फिल्म जीरो का पहला शो देखेंगे। इसके अलावा एसआरके फैन क्लब ने शहर के ज्यादातर बौनो के लिए फ्री में मूवी दिखाने की व्यवस्था की है। शहर के नामी मॉल में जीरो का फास्ट डे फुल रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। वही, बाकी मूवी से अलग जीरो के एक दिन में 10 शो चलाए जाएंगे।

 

घंटाघर तो हमारे शहर की शान है। हमें बहुत गर्व है कि अब फिल्मों में इसको दिखाया जा रहा है। यह फिल्म हम जरुर देखने जाएंगे।

सुभाष, व्यापारी

 

जब से सुना है की मूवी में पूरा घंटाघर दिखाया गया है। जब से ही मूवी देखने की सोच ली थी। वैसे भी शाहरुख खान की मूवी है तो अच्छी ही होगी।

प्रदीप, व्यापारी

 

जब पता चला कि मूवी का सेट देखने के लिए डायरेक्टर शहर में आए हैं, तो उनसे बात हुई थी। फिर सभी व्यापारियों के साथ मिलकर एक जीरो फैन क्लब का गठन किया। क्लब के सभी सदस्य एक साथ पहला शो देखेंगे।

धर्मेन्द्र, फैन क्लब, मेम्बर

 

फिल्म जीरो का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का पहला शो देखेंगे।

रामदास, व्यापारी

Posted By: Inextlive