Merry Christmas 2021 : दुनिया भर में आज कोविड-19 प्रोटोकाॅल के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। Merry Christmas 2021 : दुनिया भर में आज क्रिसमस का त्योहार यानी कि क्रिसमस डे मनाया जा रहा है। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा कि सभी को क्रिसमस की बधाई! हम यीशु मसीह के जीवन और महान शिक्षाओं को याद करते हैं, जिन्होंने सेवा, दया और विनम्रता पर सबसे अधिक जोर दिया। सभी स्वस्थ एवं समृद्ध रहें। चारों ओर सद्भाव हो।"

Christmas greetings to everyone! We recall the life and noble teachings of Jesus Christ, which placed topmost emphasis on service, kindness and humility. May everyone be healthy and prosperous. May there be harmony all around.

— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2021

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई
वहीं "शांति और सद्भाव" की कामना करते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया "मेरी क्रिसमस। दया, शांति, प्रेम और सद्भाव के गुण हमेशा कायम रहें। क्रिसमस की बधाई।"

Christmas greetings. May the virtues of kindness, peace, love and harmony always prevail. Merry Christmas!

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 25, 2021

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने किया ट्वीट
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू जैसे अन्य राजनेताओं ने अपना एक वीडियो साझा कर लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस क्रिसमस, मैं कामना करता हूं कि आप सभी को अपने जीवन के हर क्षेत्र में शांति और समृद्धि मिले। क्रिसमस की बधाई।"

May the divine love of God descend into your home to make it a piece of heaven. This Christmas, I wish you all find peace and prosperity in every sphere of your life. Merry Christmas🎄 pic.twitter.com/i9XURg6RCw

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) December 24, 2021 कई प्रतिबंधों के साथ मनाया जा रहा कि्समस
बढ़ते कोविड -19 मामलों को देखते हुए, दुनिया भर में क्रिसमस डे को कई प्रतिबंधों के साथ मनाया जा रहा है। भारत में भी, कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, देश भर के चर्चों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं है।

Posted By: Shweta Mishra