ट्रांसलेशन के बाज़ार में एक नई जंग छिड़ गई है।


मज़ेदार बात ये है कि ये जंग दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट और दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन कंपनी गूगल के बीच है।और जंग का मैदान है गूगल का प्ले स्टोर।गूगल अभी तक ट्रांसलेशन के बाज़ार में सबसे आगे रहा है। गूगल ट्रांसलेटर लोगों में बहुत लोकप्रिय है।गूगल ने हाल में वर्ड लेंस भी लॉन्च किया था जिसकी मदद से आप वीडियो ट्रांसलेशन भी कर सकते हैं। अभी तक माइक्रोसॉफ्ट को उसके टक्कर का कोई एप्लीकेशन नहीं मिल सका है।गूगल से बढ़ियामाइक्रोसॉफ्ट के पास वर्ड लेंस जैसा कुछ भी नहीं है, न ही उसका ट्रांसलेशन ऐप गूगल जितना कारगर है।यदि इनमें से किसी भी सर्विस को आप बार-बार सुनना चाहते हैं तो बस उसको बुकमार्क कर लीजिए और जब समय हो सुनते रहिए।
दुनिया की दो सबसे बड़ी कंपनियों के बीच ग्राहकों के लिए हो रहे झगड़े की भाषा भले आप ठीक से ना समझें लेकिन एक बात तो साफ़ है कि दोनों कंपनियां आपकी रोज़ की ज़िंदगी का हिस्सा बनने में कोई कसर नहीं छोड़ने वालीं।

Posted By: Satyendra Kumar Singh