GORAKHPUR: चाहे घर हो या फिर कोई संस्था, मैनेजमेंट हर जगह जरूरी होता है। अगर मैनेजमेंट ठीक ढंग से न हो तो व्यवस्था चौपट हो सकती है। अगर आप किसी संस्था का मैनेजमेंट संभाल रहे हैं और उसमें आपको दिक्कत हो रही है तो एमएमएमयूटी के एमबीए स्टूडेंट्स द्वारा बनाया मैनेजमेंट ट्री आपकी मदद कर सकता है। एमबीए डिपार्टमेंट की तरफ से आयोजित टाइकून्स-20 में मैनेजमेंट ट्री बना स्टूडेंट्स ने बताया कि कैसे इसके जरिए किसी भी घर या संस्था को ठीक ढंग से ऑपरेट किया जा सकता है।

हर किसी के लिए जरूरी है मैनेजमेंट ट्री

एमबीए डिपार्टमेंट एचओडी डॉ। सुधीर नारायण सिंह के नेतृत्व में एमबीए स्टूडेंट्स ने मैनेजमेंट ट्री बनाई। डॉ। सुधीर नारायण सिंह ने बताया कि मैनेजमेंट ट्री का कॉन्सेप्ट आज की डेट में हर किसी के लिए जरूरी है। मैनेजमेंट ट्री को बनाने में डॉ। कहकशां खान, डॉ। अभिजीत मिश्रा, आस्था पाठक व स्टूडेंट्स में अपूर्वा राज, सीमा, विनय, दीप शिखा, विजय लक्ष्मी, अंकिता सिंह व मीनाक्षी का अहम रोल है। एचओडी ने बताया कि मैनेजमेंट एक व्यक्ति या व्यक्तियों का एक ग्रुप है जो संगठन चलाने के लिए जिम्मेदारियों को स्वीकार करता है। वह संगठन की सभी आवश्यक गतिविधियों को कंट्रोल करता है। मैनेजमेंट एक निरंतर और कभी न समाप्त होने वाली प्रक्रिया है। वे बताते हैं कि हमने मैनेजमेंट ट्री की सारी महत्वपूर्ण विशेषताएं बताने की कोशिश की हैं। मैनेजमेंट ट्री के जरिए दर्शाया गया है कि किस प्रकार मैनेजमेंट मानवीय प्रयासों के नियोजन, संगठन, समन्वय, निर्देशन एवं नियंत्रण द्वारा उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करता है ताकि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की जा सके। जैसे एक ट्री के व्यक्तित्व के लिए जड़ें तो महत्वपूर्ण ही हैं पर उसकी ब्रांचेज, लीफ्स, फ्लावर्स, फ्रूट्स आदि का भी महत्व होता है। उसी प्रकार किसी संस्थान का ढांचा भी महत्वपूर्ण होता है।

Posted By: Inextlive