Monsoon 2023 : दिल्ली-एनसीआर में आज दिन भर बादल गरजने के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस बारिश से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। बतादें कि दशकों बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को एक साथ दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर पहुंचा।


नई दिल्ली (एएनआई)। Monsoon 2023 : दक्षिण-पश्चिम मानसून दशकों में पहली बार मुंबई और दिल्ली में एक साथ आगे बढ़ा। पिछले 24 घंटे में दोनों शहरों में बिजली और तूफान के साथ भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक बयान के अनुसार दिल्ली में दो दिन पहले हुई बारिश से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में आज दिन भर बादल गरजते रहेंगे और कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होगी। आईएमडी ने सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है। दिल्ली में दो दिन पहले पहुंचा मानसून


आईएमडी ने कहा कि 21 जून 1961 के बाद यह पहली बार है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को एक साथ दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर दस्तक दी। दिल्ली में मानसून जहां तय समय से दो दिन पहले पहुंचा। वहीं मुंबई में इसमें दो सप्ताह देर से पहुंचा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के इनपुट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मुंबई शहर में 104 मिमी और पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 123 मिमी और 139 मिमी बारिश हुई। दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र ने रविवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में 48.3 मिमी बारिश दर्ज की।

गाजियाबाद में भी भारी बारिश हुईदिल्ली के एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) जैसे नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी भारी बारिश हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। अगले 5 दिनों में मौसम बेहद खराब रहने का संकेत है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ चुका है और आने वाले तीन दिनों तक राज्य में बारिश होने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हाेने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Posted By: Shweta Mishra