उत्‍तर प्रदेश सहित देश के कई राज्‍यों में आईपीएस अधिकारियों के कई पद रिक्‍त हैं। वर्तमान समय में 900 से भी अधिक पद खाली पड़े हैं। वहीं रिक्‍त पदों की इस दौड़ में उत्‍तर प्रदेश का पहला स्‍थान है। इस समय देश कुशल आईपीएस अधिकारियों की तंगी से जूझ रहा है।


ये हैं गृह मंत्रालय के आंकडेदेश में भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस के 900 से अधिक पद खाली पड़े हैं। जिनमे सबसे ज्यादा 114 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पद यूपी में हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक1 जनवरी 2016 को देश में 908 अफसरों की भर्ती की कमी थी। जबकि उनकी कुल निर्धारित संख्या 4809 है। फिलहाल 3894 आईपीएस अधिकारी सेवारत हैं। जबकि 2015 के 140 प्रोबेशनरी अफसरों को ट्रेनिंग दी जा रही है। उत्तर प्रदेश में खाली हैं सर्वाधिक पदसबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी में आईपीएस की 114 रिक्तियां है। रिक्तियों की कुल निर्धारित संख्या 517 है। पश्चिम बंगाल में 88 रिक्तियां हैं जबकि उनकी कुल् निर्धारित संख्या 347 है। मंत्रालय के आंकड़ो के हिसाब से ओडिशा में 188 आईपीएस अधिकारी होने चाहिए। जबकि यहां 79 पद रिक्त हैं। कर्नाटक राज्य में 72 पद खाली हैं जबकि उनकी निर्धारित संख्या 215 है।

Posted By: Prabha Punj Mishra