आप भी कहीं विदेश में घूमने का प्‍लान रहे हैं। आपको भी यहां लंदन ही पसंद आया। चलिए आप भी उन बड़ी तादाद वाले भारतीयों में से एक हैं जो पूरी दुनिया में सबसे ज्‍यादा लंदन को पसंद करते हैं। जी हां ये सच है। हाल ही में हुए एक सर्वे में यह बात निकल कर सामने आई है कि गर्मियों की छुट्ट‍ियों के लिए सबसे ज्‍यादा सर्च लंदन को किया गया।


ऐसे भारतीयों की तादाद सबसे ज्यादा लंदन के बाद इस सूची में जगह मिली है बैंकॉक और न्यूयॉर्क को। हाल में किए गए एक सर्वे में इस बात का खुलासा किया गया है। सर्वे के मुताबिक गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए सबसे ज्यादा संख्या में भारतीय लंदन जाना चाहते हैं। उसके बाद दूसरे नंबर पर लोगों की पसंद बना बैंकॉक और न्यूयॉर्क। इसके बाद लोगों ने पसंद किया दुबई, अबु धाबी, पेरिस और टोरंटो को। इन विदेशी शहरों को पसंद करने वाले भारतीयों की तादाद काफी ज्यादा है। यहां से मिली जानकारी
यह जानकारी स्काइस्कैनर नामक ग्लोबल ट्रेवल सर्च साइट ने दी है। साइट से मिली जानकारी के अनुसार गर्मियों की छुट्टियों में विदेश जाने वाले भारतीयों की संख्या में साल दर साल 65 फीसदी की वृद्धि होती जा रही है। जानकारी देते हुए कंपनी की सीनियर मार्केटिंग मैनेजर कविता ज्ञानमूर्ति कहती हैं कि विदेश यात्रा के मामले में भारतीय ज्यादा से ज्यादा प्रयोगों पर विश्वास करते हैं। इसके लिए वह बराबर नई-नई जगहों की तलाश करते रहते हैं। ऐसा कहती हैं कविता


कविता कहती हैं कि भारतीयों ने अब महंगी विदेश यात्राओं पर भी गौर करना शुरू कर दिया है। ऐसे में विदेश यात्राओं के बीच वह लंदन को अपनी पहली प्राथमिकता पर रखते हैं। यह जगह उनकी पहली पसंद है। सर्वे में पाया गया है कि सबसे बड़ी संख्या में भारतीयों ने इसे घूमने के लिए पसंद किया है। आंकड़ों पर गौर करें तो भारत से 53 प्रतिशत लोगों ने लंदन जाने को ही अपनी पहली पसंद बताया है।Hindi News from Business News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma