बॉलीवुड और क्रिकेट का चोलीदामन का साथ है। अक्सर बॉलीवुड गर्ल्स और इंडियन क्रिकेटर्स के बीच अफेयर की खबरें सुर्खियों मे रहती हैं। फिर चाहे वो युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण की मोहब्बत हो या फिर इंडियन टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की। बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स के बीच प्यार तो हुआ पर उस रिश्ते को कोई नाम नही मिल पाया। हम आप को आज बॉलीवुड और क्रिकेट के कुछ ऐसी लव स्टोरी के बारे मे बताने जा रहे हैं जो बहुत चर्चित हुईं पर आखिर मे उन्हे अलग होना पड़ा।
By: Prabha Punj Mishra
Updated Date: Fri, 07 Oct 2016 04:28 PM (IST)
2- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह क्लोज रिलेशनशिप में थे। दोनों की साथ में एक फोटो भी सामने आई थी। अमृता अक्सर मैच देखने स्टेडियम जाया करती थीं। अमृता से ब्रेकअप के बाद 1990 में शास्त्री ने शादी कर ली थी।4- इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली साल ने साल 2001 में खेल से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। 1999 में पहली बार सौरव की मुलाकात नगमा से हुई। पहली ही मुलाकात के बाद दोनो बेहद करीब आगए। पर ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नही चला और दोनो अलग हो गए।
6- 1980 के दशक में जब वेस्ट इंडीज की टीम इंडिया टूर पर थी तब विवियन रिचर्ड्स की मुलाकात एक्ट्रेस नीना गुप्ता से हुई। पहली ही मुलाकात मे दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। अफेयर के बाद जब नीना प्रेग्नेंट हो गई तो पहले से शादीशुदा रिचर्ड्स ने इस रिश्ते को तोड़ दिया। 1989 में नीना ने रिचर्ड्स की बेटी मसाबा को जन्म दिया।
7- वेस्ट इंडीज क्रिकेटर गैरी सोबर्स का इंडियन एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू के साथ रिश्ता सगाई तक पहुंचकर टूट गया था। सोबर्स के अश्वेत होने के कारण अंजू की फैमिली इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी। क्रिकेटर ने इसका जिक्र अपनी बायोग्राफी में किया था।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Posted By: Prabha Punj Mishra