आज के दौर में बच्‍चों के बीच कार्टून काफी पसंद किए जाते हैं। हो भी क्‍यों न आखिर आज टीवी पर इतने अच्‍छे अच्‍छे कार्टून जो आते हैं। कभी दूरदर्शन पर शुरू हुए एक कार्टून प्रोग्राम के बाद आज तो कार्टून चैनल शुरू हो चुके हैं। पोगो कार्टून नेटवर्क एनीमेक्‍स इंडिया टून डिज्‍नी आदि चैनल आ रहे हैं। सबसे खास तो यह है कि समय के साथ साथ बच्चों के पसंदीदा कार्टून किरदार भी बदलते रहते हैं। कई प्रोग्राम तो ऐसे हैं जो बच्‍चों के साथ साथ बड़ो की पसंद में भी शामिल हो जाते हैं। हालांकि वे काम की व्‍यस्‍तता में उन्‍हें कम देख पाते हैं। ऐसे में आइए आज चिल्‍ड्रेन्‍स डे पर जानें भारत में सबसे ज्‍यादा देखे गए 10 कार्टून शो बारे में...

मिस्टर बीन:
बच्चों के बीच कठपुतली शो मिस्टर बीन काफी पॉपुलर हो चुका है। यह सिर्फ बच्चों के बीच ही नहीं बल्िक एडल्ट के बीच भी पॉपुलर है। मिस्टर बीन टीवी सीरीज और एनिमेशन सीरीज में चलने वाला पहला शो है। यह शो पूरी दुनिया में काफी पसंदीदा बन चुका है। इसमें एक व्यक्ित बिना कुछ बोले लोगों को हंसाते दिखता है।

मिकी माउस क्लब:
मिकी माउस क्लब किरदार भी एनिमेटेड शो में टॉपर पर है। इसे वॉल्ट डिज्नी ने बनाया है। यह शो जी टीवी पर शाम के समय आता है। डिज्नी का कैरेक्टर करीब 90 के दशक में काफी पॉपुलर हुआ है। इस शो में मिकी मेन कैरेक्टर में है। इसके अलावा इसमें डोनाल्ड डक, गूफी और प्लूटो जैसे कैरेक्टर हैं जो बच्चों के लोकप्रिय हैं।

डक टेल्स:
डक टेल्स भी एनिमेटेड टेलीविजन सीरीज है। यह अमेरिकी शो वॉल्ट डिज़्नी टेलीविजन एनीमेशन के द्वारा बनाया गया है। यह अंकल स्क्रूज पर आधारित कहानी पर बना है। इस शो में अंकल स्क्रूज मैकडक और उसके उत्साही भतीजों लुई, मुई व चुई के रोमांचक कारनामें दिखाए गए हैं। जो बच्चों के बीच काफी पॉपुरल हुए हैं।

जंगल बुक:
जंगल जंगल बात चली है पता चला है...गीत सुनते ही 90 के दशक के कार्टून शौकीनों के मुंह से इसकी पूरी लाइने निकल पड़ती हैं। यह शो आका मोगली पर बना है। मोगली इसका सबसे पॉपुलर कैरेक्टर है। इसमें मोगली और जंगली जानवरों की कहानी दिखाई गई है। इसका निर्माण वॉल्ट डिज़्नी टेलीविजन एनीमेशन ने किया है।

छोटा भीम:
छोटा भीम भी काफी पॉपुलर कार्टून शो है। यह अपने साहस व बुद्धिमानी से जरूरतमंदों की मदद करता है। वहीं इस शो में उसका दुश्मन कालिया पहलवान है, जो भीम से जलता है। शो में कालिया  के दो जुड़वां लड़के ढोलू-भोलू भीम को हराने की कोशिश करते हैं। यह शो भी काफी पसंद किया जाता है। बच्चे छोटा भीम से अच्छी आदते सीखते हैं।

inextlive from Spark-Bites Desk

COURTESY wonderslist.com

Posted By: Shweta Mishra