किसी बच्‍चे को खोने के दर्द का अहसास एक मां से ज्‍यादा और कोई नहीं कर सकता। ऐसे में सोचिए उस मां के बारे में जिसने नौ महीने कोख में रखने के बाद अपने हंसते-खेलते बच्‍चे को गोद में भी लिया और महज 11 दिनों में वो उसको हमेशा के लिए छोड़कर चला गया। क्‍या बीती होगी उस मां पर लेकिन इस मां ने अपने दुख के दर्द को कम करने का एक जबरदस्‍त तरीका निकाला। ये मां अब अपने मदर मिल्‍क को जरूरतमंद बच्‍चों में डोनेट कर रही है। आइए देखें कैसे और क्‍या कर रही है ये मां।

ऐसा कर रही है ये मां
ये मां अपने बच्चे को खोने के सदमे से उबरने के बाद अब दूसरे जरूरतमंद बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए मदर मिल्क डोनेट कर रही है। इस महिला का नाम एरिल मैथ्यूज बताया गया है। एरिल ने अपने बच्चे को जन्म के 11 दिन बाद खो दिया। अब तक वह जरूरतमंद माओं को 2, 370 औंस (अपने शरीर के वजन से ज्यादा) मदर मिल्क डोनेट कर चुकी है। एरिल इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट की मदद से दी है।
एरिल ने बताया
एरिल ने बताया कि वह करीब 18.5 गैलन (करीब 68 किलो) मदर मिल्क डोनेट कर चुकी है। अपने इस काम के लिए उन्होंने अपने पोस्ट में अपने बेटे रेनॉन का शुक्रिया किया है। उसकी वजह से वह अब तक तीन बच्चों की मदद कर चुकी है। आइए आपको बताएं किस तरह से अपने पोस्ट में एरिल ने अपना दर्द लोगों के साथ बांटा है।
पढ़ें इसे भी : ये मजेदार क्रिसमस सेलिब्रेशन वीडियो देखे क्या

उनके पिता ने दिखाया ये रास्ता
आगे उन्होंने बताया कि उस वक्त अपना वजन कम करने के लिए मदर मिल्क को डोनेट करने का रास्ता उन्हें उनके पिता ने दिया। उन्होंने लिखा कि हालांकि उन्होंने हर स्टेज पर अपने बच्चे को खोने के दर्द को महसूस किया। पहली बार मिस कैरेज और अब ये...। यहां बड़ी बात ये है कि इतना सब होने के बाद भी वह दूसरों के बारे में इतना सोच रही हैं।     
पढ़ें इसे भी : बाल काटने का काम करने वाले इस शख्स के पास हैं 200 लग्जरी कारें, जानिए कैसे

दोबारा अपने बच्चे का चेहरा देखने की ख्वाहिश
एरिल ने लिखा कि ये उनके साथ पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले दो बच्चों के जन्नत में जाने के बाद वह अब तक 2810 औंस मिल्क डोनेट कर चुकी हैं। उन्होंने माना कि जब उनका बच्चा एनआईसीयू में था, तो वह उसको जिंदा रखना चाहती थीं। इसके बावजूद ऐसा हो नहीं सका। अपने बच्चे के लिए वो लिखती हैं कि तुम्हारी जिंदगी के वो 11 दिन मेरी पूरी जिंदगी की याद बनकर रहेंगे। इसके आगे वो ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि वो अपने बच्चे का चेहरा एक बार फिर से देख सकें।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma