अब प्‍यार नहीं है साथ में तो कोई और ऑप्‍श्‍ान तो तलाशना ही पड़ेगा। ऐसा ही कुछ किया बॉलीवुड एक्‍टर रणबीर कपूर ने कटरीना कैफ से अलग होने के बाद। अब फिलहाल नई खबर ये है कि रणबीर कपूर ने चुन लिया अपना नया साथी। जानना चाहेंगे आप कि वो कौन है!

ऐसी है जानकारी
दरअसल रणबीर कपूर ने दिल लगाने के लिए निकाल लिया है रास्ता खुद को व्यस्त रखने का। इस क्रम में वह कभी भी आपको फुटबॉल खेलते नजर आ जाएंगे या फिर कभी शूटिंग में मशगूल नजर आ जाएंगे। वहीं इन सबके बीच उन्होंने जिसे अपने दर्द का साथी चुना है वह है इनकी रेंज रोवर कार।
खुद को तोहफे में दिया इसे
इस कार को इन्होंने खुद को तोहफे में दिया है। वैसे तो रणबीर कपूर के पास कारों की लंबी कतार है। इन्हीं में से एक थी सफेद रंग की रेंज रोवर कार। इसको बदलकर अब रणबीर ने नीले रंग की रेंज रोवर कार खरीद ली है। गाड़ियों के शौकीन रणबीर के पास ऑडी ए, ऑडी आर, मर्सडीज़ बेंज पहले से मौजूद है। अब इस काफिले में नीले रंग की रेंज रोवर भी जुड़ गई है।   
नए साथी के साथ बिताते हैं सारा समय
ये बन गई है इनकी नई साथी, जिसके साथ वह अपना सारा समय बिताते हैं। इसी के साथ अब ये भी खबर सुनने को मिल रही है कि रणबीर अपने मम्मी, पापा के साथ ही घर में शिफ्ट हो गए हैं। बेटे की वापसी से इनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर काफी खुश भी हैं। हालांकि इससे पहले भी रणबीर के फैसले से इनके परिवार को कोई एतराज नहीं था, लेकिन उनका इस तरह से अलग रहना उन्हें पसंद नहीं था।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma