हाल ही में एक लड़की ने मुंबई पुलिस को टैग करके लिखा कि पुलिस स्टेशन जा रही हूं सुकून खो गया है मेरा। जिस पर मुंबई पुलिस ने जिस अंदाज में जवाब दिया वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। मुंबई पुलिस की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर अच्छी खासी रहती है। उनका हर मजेदार पोस्ट पर जवाब देना इस बात का जीता जागता प्रूफ है। वह अक्सर अपने कुछ ऐसे अंदाज में जवाब देती है कि वह वायरल हो जाता है। हाल में ऐसा ही कुछ हुई जब एक लड़की ने ट्वीटर पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए एक फनी शिकायत लिखी। ट्विटर पर @vedikaarya ने लिखा कि पुलिस स्टेशन जा रही हूं सुकून खो गया है मेरा @mumbaipolice। मजे में किए गए वेदिका के इस ट्वीट पर मुंबई पुलिस का ऐसा जवाब आता है जिसको पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाऐंगे।

Many of us are in &talaash&य of &sukoon&य too Ms Arya! We appreciate your &aitbaar&य in us and are sure that you will find it in your &rooh&य - for anything else tangible, you may &beshaq&य come to us #EnsuringSukoonForMumbai #MumbaiFirst https://t.co/GkA3sTmf8n

— मुंबई पोलीस - Mumbai Police (@MumbaiPolice) October 31, 2023

मुंबई पुलिस ने किया रिप्लाई
मुंबई पुलिस ने फिल्मों के नाम लेते हुए जवाब दिया कि मिस आर्या हम में से बहुत से लोग 'सुकून' की तलाश में हैं। हम हमारे ऊपर आपके 'ऐतबार' की सराहना करते हैं। हमें यकीन है कि ये आपको आपकी &रूह&य में मिलेगा और कोई भी परेशानी हो तो &बेशक&य हमारे पास आइए। मुंबई पुलिस का ये रिप्लाई यूजर्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

कई लोग ने जताई नाराजगी
लड़की के इस ट्वीट को देखकर कई लोगों ने इसे पसंद किया तो कइयों ने नाराजगी जताई और पुलिस के साथ खेल बताया। ये कोई नई कहानी नहीं है, सोशल मीडिया पर कई बार उनसे ऐसी रिक्वेस्ट की जाती है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। मगर ऐसे केसेस में मुंबई पुलिस भी कम नहीं तुरंत जवाब देती है। उनके जवाब और भी मजेदार होते हैं जिनको पढ़कर किसी का भी दिन बन जाए।

Posted By: Anjali Yadav