बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय एक बार फिर चर्चा में हैं पर इस बार वजह उनकी कोई पोस्ट नहीं बल्कि आज रिलीज होने जा रही ताजा तरीन फिल्म है।

features@inext.co.in
KANPUR: अपनी लेटेस्ट मूवी में पीएम नरेंद्र मोदी का रोल निभा रहे एक्टर विवेक ओबरॉय को यह रोल करने के लिए सोशल मीडिया पर धमकियां दी जा रही हैं। इन धमकियों को गंभीरता से लेते हुए विवेक वेडनेसडे पुलिस स्टेशन पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज की, जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। मुंबई पुलिस के प्रोटेक्शन सेल ने भी विवेक को इंटेलीजेंस इनपुट्स के बाद प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी देने का फैसला किया है। अगले कुछ दिनों तक विवेक की सिक्योरिटी में दो कांस्टेबल हमेशा तैनात होंगे। सोर्सेज से मिली जानकरी के मुताबिक मुंबई के जुहू पुलिस ने उन्हें प्रोटेक्शन देने का फैसला किया है।



पिछले दिनों रहे विवादों में
विवेक ओबरॉय पिछले दिनों अपनी एक पोस्ट के चलते विवादों में रहे थे। ये पोस्ट लोकसभा इलेक्शन को लेकर आए एग्जिट पोल्स से रिलेट करते हुए शेयर की थी। इस तस्वीर में सलमान खान, विवेक और अभिषेक बच्चन नजर आ रहे थे और तीनों के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन दिख रही थीं। तस्वीर पर सबसे पहले सलमान और ऐश्वर्या की तस्वीर थीं, जिसके साथ लिखा गया है, 'ओपीनियन पोल'। इसके नीचे मौजूद तस्वीर में विवेक और ऐश्वर्या थे, जिसपर लिखा था 'एग्जिट पोल' और सबसे नीचे वाली तस्वीर में ऐश्वर्या अपने हसबैंड अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही थीं और उस पर 'रिजल्ट' लिखा था। उनकी इस पोस्ट को लेकर न सिर्फ पॉलिटीशियन्स, फिल्म इंडस्ट्री के लोग बल्कि आम जनता भी उन्हें क्रिटिसाइज करने लगे थे। 'नेशनल कमिशन फॉर वुमन' ने भी विवेक से सफाई मांगी थी, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी।

Posted By: Molly Seth