भारत के संविधान निर्माता डॉक्‍टर भीमराव अंबेडकर मुंबई स्थित घर पर मंगलवार को तोड़फोड़ हुई। अज्ञात लोगों की ओर से की गई तोड़फोड़ की जानकारी मिलने पर मुंबई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मुंबई (आईएएनएस)। भारतीय संविधान के वास्तुकार स्वर्गीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मुंबई आवास 'राजगृह' में तोड़फोड़ की घटना हुई है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की सूचना पाकर मुंबई पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम को दादर में 2 अज्ञात व्यक्ति 3-मंजिला ऐतिहासिक परिसर में घुस गए। इस दाैरान उन व्यक्तियों ने कांच के पेन और फूल के गमलों को नष्ट करने के साथ कुछ लेख क्षतिग्रस्त कर दिए। घटनास्थल से भागने से पहले उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया और देर रात घटना की खबर फैलते ही दलितों के घटनास्थल पर पहुंचने की खबरें आईं।

Mumbai: Premises of Dr BR Ambedkar's house 'Rajgruha' was vandalised by unidentified persons, earlier today. CCTV cameras were also damaged. Police at the spot. #Maharashtra pic.twitter.com/mV7uuDCFCv

— ANI (@ANI) July 7, 2020


दोनों दोषियों की तुरंत जांच करें
इस घटना की पुष्टि करते हुए अंबेडकर के पोते डाॅक्टर प्रकाश अंबेडकर ने लोगाें से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। इसके साथ ही अन्य राजनीतिक नेताओं ने शांति की अपील की और दलितों से राजगृह के पास नहीं जाने का आग्रह किया। वहीं इस घटना की निंदा करते हुए गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आज कहा कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि दोनों दोषियों की तुरंत जांच करें। डॉक्टर बीआर का घर राजगृह मुंबई में था। डाॅक्टर अंबेडकर यहां पर पुस्तकों और अन्य साहित्य के अपने विशाल संग्रह को संग्रहीत करते थे।अब यह स्वर्गीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की कुछ निजी सामानों को प्रदर्शित करने वाले संग्रहालय में परिवर्तित हो गया है।

Posted By: Shweta Mishra