आगरा। नगर निगम की टीम द्वारा बुधवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम ने अशोपा हॉस्पिटल से आरके पुरम स्कूल तक 20 अस्थाई और पांच स्थाई निर्माणों को ध्वस्त किया। एनफोर्समेंट के कर्नल एके सिंह, एसएफआई परमानंद के सहयोग से चलाए गए अभियान में कई स्थानों पर कार्रवाई की गई। टीम ने अतिक्रमण करने के एवज में 91000 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले। प्रतिबंधित थर्माकोल और पॉलीथिन का प्रयोग करने पर 2000 रुपये, एनजीटी के तहत 23000 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला। टीम ने 1 लाख 16000 रुपये का शमन शुल्क वसूलकर निगम के कोष में जमा करा दिया। इस बारे में कर्नल एके सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Posted By: Inextlive