ब्रह्मपुरी के पूर्वा इलाही बख्श में सोमवार शाम पतंगबाजी के विवाद में खून खराबा हो गया। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है। एक राहगीर के भी पैर में गोली लगी है।


मेरठ (ब्यूरो)। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। गोलियां दोनो पक्षों के चचेरे भाईयों के बीच में चली हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ब्रह्मपुरी पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से पूर्वा इलाही बख्श में दहशत का माहौल बन गया।क्या है मामला
पूर्वा इलाही बख्श के रहने वाले सरफराज पुत्र अनीस कपड़े का कारोबार करते है। यह अपने भाई इरशाद के साथ रहते है। सरफराज का भाई शादाब सोमवार को पतंग उड़ा रहा था। जिसको लेकर चचेरे भाई शमीम और उसके बेटे के साथ विवाद हो गया। बच्चों की लड़ाई बड़ों के बीच तक पहुंच गई और बखेड़ा हो गया। शमीम ने अपनी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सरफराज के सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि इरशाद के जबड़े पर गोली लगने से घायल हो गया।आरोपी के कब्जे से पिस्टल बरामद


यहां से नमाज पढ़ कर निकल रहे राहगीर हाजी निजाम के भी पैर में गोली लग गई। घायलों को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां सरफराज को मृत घोषित कर दिया गया जबकि इरशाद और हाजी निजाम का उपचार चल रहा है। वहीं लोगों ने शमीम की पिटाई करनी शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शमीम का गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। वहीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बखेड़ा हो गया। पुलिस का घेराव कर लिया, पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही मामला शांत हुआ।अचानक चला दी गोलियांसरफराज और इरशाद का चचेरे भाई शमीम के साथ जो विवाद हुआ, जिसके बाद गाली गलौज और मारपीट हो गई थी। एक दूसरे को देख-लेने की धमकी दी थी, आसपास के लोगों ने पहले मामले को शांत करा दिया था, जिसके बाद मामला बिल्कुल शांत हो गया था। थोड़ी देर बाद में शमीम पिस्टल लेकर आया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद पूरा मामला दहशत में हो गया। लोग घरों के अन्दर डर के चलते घुस गए।पहले भी हुआ विवाद

शमीम क्षेत्र में दबंग है, आए दिन विवादों से उसका पुराना नाता रहा है। लाइसेंसी पिस्टल होने के चलते वह अपनी टशन में रहता है, किसी को भी घर और मोहल्ले में धमका देता है। बताया जा रहा है कि शमीम के साथ सरफराज और इरशाद का पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। शमीम ने गाली-गलौज करते हुए पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। पहले इनका क्या विवाद हुआ, इसकी पड़ताल पुलिस जुटाने में लगी है।'पतंग उड़ाने को लेकर चचेरे भाईयों में विवाद हुआ, जिसमें गोली चल गई। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है। आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।'- डाॅ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटीmeerut@inext.co.in

Posted By: Meerut Desk