- तीन अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

- आलमगंज थाना के महाराजगंज देवी स्थान में हुआ मर्डर

PATNA CITY: अपराधियों ने पुलिस मुखबिर की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक को एक गोली सीने में और दूसरी सिर में लगी। गोली से जख्मी युवक को एनएमसीएच से पीएमसीएच भेजा गया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिंटू उर्फ देव कुमार प्रसाद (फ्ख्) महाराजगंज एरिया का रहने वाला था। कुछ सालों से वह पटना पुलिस के लिए मुखबिरी कर रहा था। मंगलवार की सुबह आठ बजे अपराधियों ने महाराजगंज के देवी स्थान में मुखबिर को गोली मार पैदल ही खिसक गए।

विक्की है मास्टर माइंड

सिंटू की हत्या विक्की नाम के अपराधी ने किया है। पुलिस की प्राइमरी इंक्वायरी में विक्की और उसके दो साथी मोनू और मनीष का नाम आ रहा है। पुलिस के अनुसार विक्की कुख्यात अपराधी है। इस मर्डर केस का वह मास्टर माइंड है। उसने ही सिंटू को गोली मारी है।

विक्की दो बार जा चुका है जेल

सिंटू की मुखबिरी के कारण कुख्यात विक्की दो बार जेल जा चुका है। दो बार पुलिस की गिरफ्त में आने से विक्की ने सिंटू को निशाने पर ले रखा था। विक्की ने सिंटू को दुश्मन मान लिया था। सिंटू की हत्या का मेन कारण यही है। पुलिस जांच में जुटी है।

पहले सिगरेट और तारी पी फिर चलाई गोली

हत्या से पहले विक्की ने सिंटू को देवी स्थान बुलाया था। वारदात के समय मौके पर मौजूद चश्मदीदों की मानें तो तीन युवक (विक्की, मोनू और मनीष) एक साथ आए और मंदिर में एक जगह बैठ गए। कुछ देर बाद सिंटू आया। वह भी तीनों के बगल में बैठ गया। फिर सभी ने एक साथ सिगरेट पिया फिर तारी पी। तारी पीने के तुरंत बाद बिना कुछ कहे सिंटू को फटाफट दो गोली मारी और पैदल ही तीनों युवक फरार हो गए।

विक्की की मां से हुई पूछताछ

विक्की एक मामले में क्8 महीने की सजा जेल में काटने के बाद हाल में बेल पर बाहर आया था। जेल से बाहर निकलने के बाद उसने सिंटू को रडार पर ले रखा था। पुलिस ने अपराधी विक्की की मां से आलमगंज थाने में घंटों पूछताछ की है।

सिंटू पुलिस का मुखबिर था। यही उसकी हत्या का मेन कारण है। हत्या के बाद से तीनों अपराधी फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है। जल्द ही तीनों अपराधी पकड़े जाएंगे।

-सुधीर कुमार पोरिका, सिटी एसपी ईस्ट

Posted By: Inextlive