बरेली (ब्यूरो)। प्रेम प्रसंग में गौ रक्षा सेवा दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत के सिर में गोली मारी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शुरुआती जांच में पुलिस ने एक युवती और तीन दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चारों से ही पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस कई दिशाओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही पुलिस इसका खुलासा कर सकती है।

हाईवे किनारे मिला शव
महेशपुरा गांव का रहने वाला 25 वर्षीय अमन पटेल पुत्र राजेंद्र सिंह गौ सेवा रक्षा दल का कार्यकर्ता था। इसके साथ ही वह खनन करने वाले एक ठेकेदार का टैक्टर भी चलाता था। संडे की रात अमन पटेल अपने दोस्त सचिन पटेल, विक्रांत पटेल और एक दिव्यांग दोस्त के साथ गया था। सभी बरेली पहुंचे। जहां उन्होंने एक दुकान खुलवाकर कपड़े खरीदे। इसके बाद से ही उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद बिथरी में हाईवे किनारे नवदिया हरकिशन गांव मार्ग पर अमन पटेल का शव मिला। घटना की जानकारी पर सीओ हाईवे नीतीन कुमार और बिथरी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर जांच पड़ताल की। मृतक के चेहरे पर खून और सिर में चोट के घाव भी मिले हैं।

प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है। कि अमन का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। इसको लेकर अमन का अपने दोस्त विक्रांत से विवाद हुआ था। शुरुआती जांच पड़ताल में पुलिस मान रही है, कि दोस्तों ने विवाद में घटना को अंजाम दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को व्हाट्सएप की चेट मिली है। जिसमें पुलिस को कई चौंकाने तथ्य मिले है। इसके साथ ही पुलिस ने कॉल डिटेल भी निकाली है। इसके ही आधार पर तीनों दोस्तो से पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों में 22 साल की एक युवती शामिल है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मृतक के फोन में कई रिकार्डिंग भी मिली हैं।

खनन को लेकर विवाद
पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि अमन पटेल का बीते दिनों खनन करने वाले एक ठेकेदार से भी विवाद हुआ था। इस दौरान अमन को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस इस दिशा में भी जांच पड़ताल कर रही है।

अंगूठी और चेन गायब
मृतक अमन पटेल के घर वालों ने पुलिस को बताया कि अमन को घर से पैसे लेेकर आने की बात कह कर घर से निकला था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों का आरोप है कि अमन के पास से कोई पैसे बरामद नहीं हुए है। जबकि उसके पास पहले से ही पैसे थे। इसके साथ ही उसके साथ से सोने की अंगूठी भी गायब है। परिजनों का कहना है कि हत्यारों ने नकदी और अंगूठी लूटने के बाद घटना को अंजाम दिया है।

सिर में मारी गाली
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है। कि मृतक के सिर में पीछे से गोली मारी गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि चलती बाइक पर गोली नहीं मारी गई है। अगर ऐसा होता, तो बाइक गिरने से मोटर साईकिल पर स्क्रेच होते। यहीं वजह है कि माना जा रहा है कि विवाद के बाद उसे पीछे से गोली मारी गई है।

&&युवक का शव हाईवे किनारे बरामद हुआ है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्जकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा.&य&य
नितिन कुमार, सीओ हाईवे